Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

राहुल देव पंत के निवास पर गूंजा कबीर भक्ति का स्वर, चौका आरती में सुख-शांति की मंगल कामना

27/09/2026 - 8:32 AM

माँ का अपमान बर्दाश्त नहीं: विष्णुदेव साय ने साझा की भावुक कविता, राहुल गांधी को बिना नाम लिए नसीहत

21/09/2026 - 1:53 PM

तीज मिलन में उमड़ा मानिकपुरी पनिका समाज, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

20/09/2026 - 11:15 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, September 29
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»बिलासपुर»शीघ्र अरपा नदी को मिलेगा स्थायी जलसंवर्धन का आधार
बिलासपुर छत्तीसगढ़

शीघ्र अरपा नदी को मिलेगा स्थायी जलसंवर्धन का आधार

HD MAHANTBy HD MAHANT18/06/2026 - 9:26 AM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

सुरेश सिंह बैस
बिलासपुर 18 जून 2026/ शहर की जीवनरेखा कही जाने वाली अरपा नदी को वर्षभर जलयुक्त बनाए रखने की दिशा में जल संसाधन विभाग की महत्वपूर्ण योजना अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। अरपा नदी पर निर्मित शिवघाट और पचरीघाट बैराज पूरी तरह तैयार हो चुके हैं।

नवंबर में बंद होंगे शिवघाट और पचरीघाट बैराज के गेट

विभागीय अधिकारियों के अनुसार बारिश का मौसम समाप्त होने और नदी में जल प्रवाह की स्थिति सामान्य होने के बाद अक्टूबर-नवंबर में दोनों बैराजों के गेट स्थायी रूप से बंद कर दिए जाएंगे, जिससे नदी में पर्याप्त जल संचयन संभव हो सकेगा। वर्षों से गर्मी के मौसम में सूखने वाली अरपा नदी को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से बनाए गए इन बैराजों का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। फिलहाल बरसात के दौरान नदी में आने वाले तेज प्रवाह और गाद की समस्या को देखते हुए गेट बंद नहीं किए जाएंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून समाप्त होने के बाद जलस्तर और प्रवाह की स्थिति का आकलन कर गेट बंद करने का निर्णय लिया जाएगा।

31 से अधिक नालों का पानी बनेगा चुनौती

अरपा नदी में शहर के विभिन्न हिस्सों से करीब 31 नालों का पानी गिरता है। बैराज बनने के बाद नदी में जल ठहराव बढ़ेगा, ऐसे में नालों से आने वाले गंदे पानी और प्रदूषण की समस्या भी प्रमुख चुनौती बन सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि नालों के पानी का समुचित उपचार और डायवर्जन नहीं किया गया तो जल संचयन का उद्देश्य प्रभावित हो सकता है। इसलिए बैराज संचालन के साथ-साथ सीवेज प्रबंधन और नदी संरक्षण की योजनाओं पर भी समान रूप से ध्यान देना होगा।

See also  खनिज विभाग की हुई जब्ती कार्रवाई 14 ट्रैक्टर, 5 हाइवा, 1 पोकलेन और 1 जेसीबी जब्त

नदी संरक्षण और भूजल संवर्धन को मिलेगा बल

जल विशेषज्ञों के अनुसार बैराजों में पानी रुकने से न केवल अरपा नदी का सौंदर्य बढ़ेगा, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भूजल स्तर सुधारने में भी मदद मिलेगी। इससे किसानों, स्थानीय निवासियों और पर्यावरण को दीर्घकालिक लाभ मिलने की उम्मीद है। नदी के दोनों तटों पर विकसित किए जा रहे घाट और सौंदर्यीकरण कार्य भी शहर को नई पहचान देंगे।

विभाग ने सुधारी पूर्व की तकनीकी खामियां

जल संसाधन विभाग ने बैराजों तक पहुंचने वाले एप्रोच मार्गों और संरचनात्मक कार्यों में सामने आई तकनीकी कमियों को भी दूर कर लिया है। पहले सड़क और एप्रोच मार्गों की ऊंचाई को लेकर शिकायतें सामने आई थीं, जिसके बाद विभाग ने संशोधन कर आवागमन को अधिक सुविधाजनक बनाया है। अधिकारियों का दावा है कि अब दोनों बैराज आम नागरिकों के उपयोग के लिए सुरक्षित और सुगम होंगे।

शहरवासियों को लंबे समय से था इंतजार

अरपा नदी में सालभर पानी बनाए रखने की मांग लंबे समय से उठती रही है। शिवघाट और पचरीघाट बैराज के शुरू होने से शहरवासियों की यह बहुप्रतीक्षित उम्मीद पूरी होने जा रही है। यदि प्रदूषण नियंत्रण और जल प्रबंधन की व्यवस्थाएं प्रभावी रहीं तो आने वाले वर्षों में अरपा नदी एक बार फिर बिलासपुर की पहचान और गौरव का केंद्र बन सकती है। बैराज निर्माण केवल जल रोकने की परियोजना नहीं है, बल्कि यह अरपा नदी के पुनर्जीवन, भूजल संरक्षण और शहरी पर्यावरण सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि नदी में गिरने वाले प्रदूषित नालों के पानी को रोकने और शुद्ध करने के लिए कितनी प्रभावी कार्रवाई की जाती है।

See also  होटल पार्किंग में चाकू लेकर खड़ा युवक गिरफ्तार

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

राहुल देव पंत के निवास पर गूंजा कबीर भक्ति का स्वर, चौका आरती में सुख-शांति की मंगल कामना

27/09/2026 - 8:32 AM

माँ का अपमान बर्दाश्त नहीं: विष्णुदेव साय ने साझा की भावुक कविता, राहुल गांधी को बिना नाम लिए नसीहत

21/09/2026 - 1:53 PM

तीज मिलन में उमड़ा मानिकपुरी पनिका समाज, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

20/09/2026 - 11:15 PM

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बिलासपुर के पनिका समाज दी प्रोफेसर डॉ फूलदास महंत को दी बधाई

20/09/2026 - 10:25 PM

केसारी में मवेशी तस्करी का खुलासा, 34 भैंस-भैंसे जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

18/09/2026 - 3:50 PM

ग़ज़ल का भविष्य उज्ज्वल है, बस उसे नई पीढ़ी की धड़कन से जोड़ना होगा : जसप्रीत ‘जाज़िम’ शर्मा

13/09/2026 - 11:50 PM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

राहुल देव पंत के निवास पर गूंजा कबीर भक्ति का स्वर, चौका आरती में सुख-शांति की मंगल कामना

27/09/2026 - 8:32 AM

माँ का अपमान बर्दाश्त नहीं: विष्णुदेव साय ने साझा की भावुक कविता, राहुल गांधी को बिना नाम लिए नसीहत

21/09/2026 - 1:53 PM

तीज मिलन में उमड़ा मानिकपुरी पनिका समाज, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

20/09/2026 - 11:15 PM

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बिलासपुर के पनिका समाज दी प्रोफेसर डॉ फूलदास महंत को दी बधाई

20/09/2026 - 10:25 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.