छत्तीसगढ़

वृद्ध महिला से रेप के बाद मर्डर की कोशिश:जमुई में आरोपी युवक गिरफ्तार, बंधक बनाकर किया दुष्कर्म.

जमुई में शुक्रवार को खैरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 60 वर्षीय वृद्ध महिला से रेप का मामला सामने आया है। बताया गया कि शराब के नशे में धुत 30 वर्षीय युवक ने बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की हत्या करने की भी कोशिश की। हालांकि मामले की जानकारी के बाद खैरा थाना की पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस उसे थाना लाकर पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के चंद्रशैली गांव निवासी सुमन झा के रूप में की गई है। बताया जाता है कि वृद्ध महिला की बहू गर्भवती थी, जिसके कारण उसकी बहू अपने मायके में थी और वृद्ध महिला अकेले अपने घर में थी। तभी चंद्रशैली गांव निवासी सुमन झा शराब के नशे में धूत होकर उक्त महिला के घर में घुस गया और रूम का दरवाजा बंद कर वृद्ध महिला को बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया। इतना ही नहीं बल्कि पीड़िता जब शोर मचाने की कोशिश की तो उसके मुंह में कपड़ा डाल दिया गया और गला दबाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की गई। हालांकि किसी तरह महिला अपराधी के चंगुल

इधर, घटना के बाद पीड़ित महिला खैरा थाने पहुंची और पूरी घटना की जानकारी खैरा थानाध्यक्ष शशि भूषण झा को दिया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। इधर मामले की जानकारी के बाद एसपी शौर्य सुमन एसडीपीओ सतीश सुमन घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

खैरा थानाअध्यक्ष शशि भूषण झा ने बताया कि वृद्ध महिला द्वारा दुष्कर्म करने की बात बताई गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button