Author: HD MAHANT
बिलासपुर 24 मार्च 2026/ सकरी थाना क्षेत्र में देर रात नेशनल हाईवे पर बीच सड़क कार खड़ी कर शराब पार्टी करना युवाओं को महंगा पड़ गया। पुलिस ने मौके से 3 युवक और 1 युवती को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, 22 मार्च की रात करीब 11:50 बजे सम्बलपुरी ओवरब्रिज पर काले रंग की कार बीच सड़क खड़ी कर जाम लगाया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में सवार युवाओं को शराब पीते हुए पकड़ा। जांच में वाहन से केक और खाने-पीने का सामान भी बरामद हुआ, पूछताछ में जन्मदिन पार्टी मनाने की बात सामने…
बिलासपुर 24 मार्च 2026/ अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय (पूर्व में बिलासपुर विश्वविद्यालय) के खाद्य प्रसंस्करण एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा ‘खाद्य हानि एवं बर्बादी’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का मंगलवार को भव्य समापन हुआ। CGCOST के सहयोग से आयोजित; देशभर से 65 शोध पत्र प्रस्तुत छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा प्रायोजित इस महत्वपूर्ण आयोजन में विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और छात्रों ने बढ़ती जनसंख्या, सीमित संसाधनों और खाद्य सुरक्षा की चुनौतियों के बीच ‘वेस्ट टू वेल्थ’ (कचरे से संपदा) के सिद्धांत को अपनाने पर बल दिया।परिवर्तन की कुंजी: तकनीक नहीं, सोच का बदलाव संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय…
रायपुर 24 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ पुलिस के तेज-तर्रार अधिकारी और रायपुर के पूर्व एसपी IPS संतोष सिंह को केंद्र सरकार ने अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में डीआईजी के पद पर नियुक्त किया गया है। गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) ने उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को मंजूरी देते हुए आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर संतोष सिंह को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी के लिए रिलीव करने के निर्देश दिए गए हैं। 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह वर्तमान में पुलिस मुख्यालय में डीआईजी…
बिलासपुर 23 मार्च 2026/ जिले के कोटा थाना क्षेत्र में मारपीट की एक गंभीर घटना में 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, करगी खुर्द कोरी पारा निवासी मोहन पांडे (52), जो वर्तमान में गनियारी भादम में रह रहे थे, के साथ आरोपी राजा राम साहू (21) और उसके साथियों ने मिलकर लाठी-डंडों और हाथ-मुक्कों से जमकर मारपीट की। इस हमले में मोहन पांडे की मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस…
बिलासपुर 23 मार्च 2026/चकरभाठा स्थित बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से संचालित उड़ानों को लेकर अनिश्चितता का माहौल बन गया है। मौजूदा विंटर शेड्यूल 28 मार्च को समाप्त होने वाला है, लेकिन अब तक समर शेड्यूल जारी नहीं होने से यात्रियों और जनप्रतिनिधियों में चिंता बढ़ गई है।आमतौर पर एयरलाइंस कंपनियां हर छह महीने में विंटर और समर शेड्यूल जारी करती हैं, लेकिन इस बार तय समय के करीब पहुंचने के बावजूद स्थिति स्पष्ट नहीं है।एलायंस एयर द्वारा संचालित उड़ानों में कटौती और रूट परिवर्तन की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि रीवा (मध्यप्रदेश) रूट पर अधिक…
बिलासपुर 23 मार्च 2026/पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति द्वारा विश्व जल दिवस के अवसर पर 22 मार्च को सायं पांच बजे से विवेकानंद उद्यान में *जल संगोष्ठी 2026* का आयोजन किया गया। समिति के संरक्षक डॉ विनय कुमार पाठक कुलपति थावे विद्यापीठ की अध्यक्षता,एस एस डी बडगैंया आई एफ एस के मुख्य आतिथ्य, हेमंत कुमार गौर के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विचार काव्य गोष्ठी एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।प्रारंभ में छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना एवं जल संरक्षण पर संगीतमय नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति राम निहोरा राजपूत द्वारा की गई।समिति के अध्यक्ष डाॅ विवेक तिवारी…
सुरेश सिंह बैस “शाश्वत”मानव सभ्यता ने जब पहली बार अग्नि को साधा, तब शायद ही किसी ने कल्पना की होगी कि एक दिन मनुष्य स्वयं “सूरज की रोशनी” को भी अपनी सुविधा के अनुसार नियंत्रित करने का प्रयास करेगा। आज जब अमेरिकी कंपनी रिफ्लेक्ट आर्बिटल द्वारा उपग्रहों के माध्यम से रात में भी सूर्य जैसी रोशनी उपलब्ध कराने की दिशा में अग्रसर है, तो यह प्रश्न स्वाभाविक है।ऋक्या यह केवल एक तकनीकी कौशल है, या सचमुच किसी चमत्कार से कम नहीं? इस अभिनव तकनीक का मूल सिद्धांत अत्यंत सरल लेकिन क्रांतिकारी है।सूर्य के प्रकाश को अंतरिक्ष में स्थापित दर्पणों द्वारा…
रायपुर 22 मार्च 2026/चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर ग्राम धुसेरा स्थित मां शीतला मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिल रहा है। यहां भक्तों द्वारा 107 ज्योतियां प्रज्ज्वलित की गई हैं, जिससे मंदिर परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया है। मंदिर में पंडा आशाराम तारक के मार्गदर्शन में संतोष निर्मलकर, संतोष बैस, बिसाहू निर्मलकर, जगदीश, दिनेश, भेषराम, ललित, सियाराम, दुर्गेश, भोला, टिकेश्वर, सुरेश, मनीराम और दुलेश सहित ग्रामवासी लगातार सेवा और पूजा-पाठ में जुटे हुए हैं। नवरात्र के दौरान मंदिर में रोजाना भक्तों की भीड़ उमड़ रही है और पूरे गांव में धार्मिक उत्साह का…
सुरेश सिंह बैस “शाश्वत” 22 मार्च 2026/पेयजल पृथ्वी पर कितनी अहम चीज है यह निम्न सर्वे से पता चल सकता है की पूरी पृथ्वी में पीने लायक जल की मात्रा केवल एक परसेंट से कुछ अधिक ही बची रह गई है। यह अत्यंत ही ज्वलंत और गंभीर मुद्दा है। और ये किसी एक देश की नहीं बल्कि वैश्विक दृष्टिकोण से गंभीर मसला है। जब हम जल पर सहयोग करते हैं तो हम एक सकारात्मक प्रभाव पैदा करते हैं। सद्भाव को बढ़ावा देना, समृद्धि पैदा करना और साझा चुनौतियों के प्रति लचीलापन बनाना भी हमारा अहम दायित्व बनता है। हमें इस…
बिलासपुर 22 मार्च 2026/हाईकोर्ट ने माओवादी हमले में घायल एक जवान को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने साफ कहा कि ऐसे जवान, जो पहले माओवादी हमले में गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं, उन्हें माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में तैनात नहीं किया जा सकता।मामला सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के नागरदा गांव निवासी कांस्टेबल दिनेश ओगरे से जुड़ा है। वे छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की दूसरी बटालियन में कार्यरत हैं। साल 2016 में बीजापुर जिले के पामेड़ में ड्यूटी के दौरान माओवादी हमले में उनके सिर में गोली लगी थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में 2018 में…

