Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT
बलौदाबाजार 19 जून 2026/ मोबाइल पर आया एक मैसेज, फिर एक एपीके (APK) फाइल और देखते ही देखते बैंक खाते से लाखों रुपये गायब। देशभर में साइबर ठगी का गढ़ माने जाने वाले झारखंड के जामताड़ा गैंग के एक और शातिर सदस्य को आखिरकार बलौदाबाजार पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से 17 एटीएम कार्ड और अपराध में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार आरोपी पूरे साइबर फ्रॉड नेटवर्क का मुख्य अकाउंट मैनेजर और ठेकेदार था। मामले में प्रार्थी महेन्द्र त्रिपाठी, निवासी संजय कॉलोनी, बलौदाबाजार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 21 दिसंबर 2025…
बिलासपुर 19 जून 2026/ तोरवा थाना क्षेत्र में सुबह-सुबह चेन स्नेचिंग की वारदात सामने आई है। घर के सामने सड़क पर झाडू लगा रही एक महिला के गले से स्कूटी सवार तीन अज्ञात युवकों ने सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार शिवधाम विहार, विनित पेट्रोल पंप के पास निवासी भानू प्रकाश ने थाना तोरवा में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 15 जून 2026 की सुबह करीब 4:30…
स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए नए दिशा-निर्देश, पुरानी एसएमडीसी भंग कर बनेगी नई विद्यालय प्रबंधन समिति – सुरेश सिंह बैस बिलासपुर 19 जून 2026/ छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में प्रबंधन व्यवस्था को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और जनभागीदारी आधारित बनाने की दिशा में स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। भारत सरकार की नई गाइडलाइन के अनुरूप राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में संचालित पुरानी स्कूल प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमडीसी) को भंग कर नई विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन किया जाएगा। नई व्यवस्था लागू होने के बाद स्कूलों में स्थानीय नेताओं और बाहरी प्रभावशाली व्यक्तियों की भूमिका…
बिलासपुर 19 जून 2026/ थाना रतनपुर अंतर्गत ग्राम बेलतरा में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दोनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम बेलपारा निवासी प्रदीप रजक (20 वर्ष) और संदीप रजक (23 वर्ष), पिता स्व. कुश कल्लू रजक, बाइक से बेलतरा की ओर कुछ सामान लेने के लिए आ रहे थे। इसी दौरान कोरबा की ओर से बेलतरा की तरफ आ रहे ट्रेलर क्रमांक CG 12 BN 2296 के…
बिना मौसम फले रखिया ने बढ़ाया उत्साह सुरेश सिंह बैस “शाश्वत” बिलासपुर 19 जून 2026/जहां एक ओर भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा है, वहीं दूसरी ओर एक छत पर विकसित किया गया किचन गार्डन प्रकृति प्रेम, धैर्य और सतत देखभाल का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। सीमित स्थान में तैयार इस हरित संसार में फूल, फल, औषधीय पौधे, सब्जियां और मछलियों से युक्त जलकुंड मिलकर एक छोटे से जैविक उद्यान का स्वरूप ग्रहण कर चुके हैं। प्रकृति के प्रति विशेष लगाव और निरंतर मेहनत का परिणाम है कि इस टेरेस गार्डन में लगाए…
नई दिल्ली। इतिहास में 19 जून कई महत्वपूर्ण राजनीतिक, सामाजिक, वैज्ञानिक और ऐतिहासिक घटनाओं का साक्षी रहा है। इसी दिन भारत ने अंतरिक्ष की दिशा में बड़ी छलांग लगाते हुए अपने पहले भू-स्थैतिक प्रायोगिक संचार उपग्रह APPLE का सफल प्रक्षेपण किया। वहीं शिवसेना की स्थापना, कुवैत की आजादी, सिख योद्धा बंदा सिंह बहादुर का बलिदान और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्म भी इसी तारीख से जुड़ा है। आइए जानते हैं 19 जून की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाओं पर एक नजर। ● बंदा सिंह बहादुर का बलिदान वर्ष 1716 में मुगल शासन के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक बने महान सिख योद्धा बंदा सिंह बहादुर को मुगल बादशाह फर्रुखसियर के आदेश…
रायपुर 19 जून 2026/ संत कबीर साहेब के प्रकटोत्सव को लेकर राजधानी रायपुर के देवपुरी स्थित कबीरहा पारा में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। सतगुरु कबीर सत्संग समिति और विभिन्न महिला मंडलों के संयुक्त तत्वावधान में 21 जून (रविवार) को पूरे दिन धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को इस बार भी भव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए समिति ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। समिति के संरक्षक केदारनाथ साहू और अध्यक्ष रामकुमार साहू ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी संत कबीर प्रकटोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया…
बिलासपुर 18 जून 2026/ न्यायधानी बिलासपुर में अपराध लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। छोटी-छोटी बातों पर चाकूबाजी, मारपीट और हत्या जैसी घटनाएं आम होती जा रही हैं। पुलिस द्वारा अपराधों में कमी आने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। मंगलवार को शहर में हत्या की दो अलग-अलग वारदातों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के दीनदयाल कॉलोनी स्थित संगम नगर का है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की धारदार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। मृतका की…
बिलासपुर 18 जून 2026/ सरकंडा थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन घटना के 24 घंटे बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोपका निवासी दीपक चंद्रा ने सरकंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 15 जून की रात करीब 9 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान अपोलो चौक के पास पुराने विवाद को लेकर कुनाल वर्मा उर्फ क्राइम और उसके…
उपस्थिति घटी, कई स्कूलों में शाला प्रवेशोत्सव भी प्रभावित – सुरेश सिंह बैस बिलासपुर 18 जून 2026/ क्षेत्र में मानसून की आहट के बीच भीषण गर्मी और उमस का असर कम नहीं हो सका है। मौसम में नमी बढ़ने के बावजूद चिपचिपी गर्मी ने जनजीवन को बेहाल कर दिया है। इसी बीच 16 जून से प्रदेश में शासकीय एवं निजी स्कूलों के खुलते ही पहले दिन ही हालात बच्चों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हुए। सुबह से ही तेज धूप और उमस के कारण छोटे बच्चे परेशान नजर आए। कई स्कूलों में बच्चे पसीने से तरबतर दिखे, जबकि दोपहर तक स्थिति…
