Author: HD MAHANT

बिलासपुर 22 मार्च 2026/नगर के निजी महाविद्यालय में छात्र ने कैंटीन में बैठे सहपाठी की आंख में पटाखा फेंककर फोड़ दिया। इससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्र की मां ने घटना की शिकायत तोरवा थाने में की है। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।बजरंग चौक में रहने वाले संतोषी सोनी ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा रुद्र नारायण सोनी तोरवा क्षेत्र के निजी महाविद्यालय में प्रथम वर्ष का छात्र है। गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे वह कालेज कैंटीन में दोस्तों धनेश्वर, प्रतीक, भूमिका और ऐश्वर्या के…

Read More

बिलासपुर 22 मार्च 2026/ शिरडी वाले साईं बाबा की मूल चरण पादुका के बिलासपुर आगमन पर साईं भक्तों ने शहर के लाल खदान से उस्लापुर तक तोरवा, भगतसिंह चौक, दयालबंद, गांधी चौक,जूना बिलासपुर, सिटी कोतवाली चौक, गोलबाजार,सदर बाजार,करोना चौक, पं देवकीनंदन दीक्षित चौक तिलक नगर, मुंगेली नाका,मंगला चौक, उस्लापुर में आतिशबाज़ी एवं फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया। पं सुदेश दुबे साथी ने बताया कि अलका एवेन्यू कालोनी उस्लापुर में सुबह 9 बजे श्री साईं बाबा की मूल चरण पादुका की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का भी साईं भक्तों ने आत्मीय स्वागत किया।दिन भर बिलासपुर , रायपुर, अभनपुर,कांकेर, दुर्ग,…

Read More

रायपुर 22 मार्च 2026/शहर में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का खेल उस वक्त उजागर हो गया, जब पुलिस ने बंजारी मंदिर के पास दबिश देकर एक शख्स को रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके से 16 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद हुए, जिनकी कीमत करीब 64 हजार रुपये बताई जा रही है। बिना किसी वैध दस्तावेज के इतने बड़े पैमाने पर सिलेंडर रखना, सीधे तौर पर अवैध कारोबार की ओर इशारा करता है। रायपुर कमिश्नरेट के नार्थ जोन में चल रहे सख्त अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त मयंक गुर्जर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम…

Read More

बिलासपुर 21 मार्च  2026/ एसीबी की टीम ने सीएसपीडीसीएल के तीन इंजीनियरों और एक लेखपाल को 35 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। तीनो ने ट्रांसफार्मर और मीटर लगाने के लिए रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने फ्लाईऐश ब्रिक्स का प्लांट लगाने के लिए ट्रांसफॉर्मर और मीटर लगाने के लिए आवेदन किया था।दरअसल छत्तीसगढ़ के बिलासपुर एसीबी की टीम ने जांजगीर में ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए 35 हजार रिश्वत लेते हुए 3 अधिकारियों को पकड़ लिया है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के सहायक अभियंता विजय नोर्गे, उप अभियंता राजेंद्र शुक्ला और सहायक ग्रेड-1 देवेंद्र राठौर…

Read More

बिलासपुर 21 मार्च 2026/कलेक्टर के निर्देश एवं उप संचालक के मार्गदर्शन में बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में खनिज अमले ने जिले के निरतु, सेंदरी, तुरकाडीह, लोखंडी, कोनी, बिरकोना और सरकंडा क्षेत्रों में व्यापक जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान सरकंडा क्षेत्र से खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए 2 हाइवा तथा रेत का अवैध परिवहन करते 1 हाइवा वाहन को जब्त किया गया। वहीं निरतु क्षेत्र से 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली, तुरकाडीह से 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली, लोखंडी क्षेत्र से 1 हाइवा और 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी अवैध…

Read More

बिलासपुर 21 मार्च 2026/उसलापुर ब्रिज पर एक ट्रक के खराब हो जाने के कारण कई घंटों तक लंबा जाम लगा रहा, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ब्रिज के बीचों-बीच ट्रक अचानक खराब हो जाने से येनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस जाम में छात्र, बस यात्री और यहां तक कि एम्बुलेंस भी घंटों तक फंसी रही, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई। चौकाने वाली बात यह रही कि इतने बड़े जाम के बावजूद यातायात विभाग का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या सिपाही मौके पर नजर नहीं आया। आखिरकार, परेशान रहगीरों ने…

Read More

सुरेश सिंह बैस “शाश्वत”कभी छत्तीसगढ़ के आंगनों, खपरैल की छतों और पुराने मकानों की दरारों में सहज ही अपना घर बनाने वाली छोटी-सी चिड़िया “गौरैया” आज एक स्मृति बनती जा रही है। यह वही पक्षी है जिसे विज्ञान की भाषा में हाउस स्पैरो कहा जाता है, और जिसने सदियों से मनुष्य के साथ सह-अस्तित्व का एक अनोखा रिश्ता बनाया। गौरैया का इतिहास मानव सभ्यता जितना पुराना माना जाता है। यह पक्षी जंगलों से अधिक मनुष्यों के बीच रहना पसंद करता है।घर की मुंडेर, खिड़की की दरार, या छज्जों के कोनों में अपना घोंसला बनाना इसकी विशेषता रही है।भारतीय संस्कृति में…

Read More

बिलासपुर, 20 मार्च 2026/डिजिटल दुनिया में फैलते सट्टा नेटवर्क पर बिलासपुर पुलिस ने बड़ा प्रहार करते हुए एक संगठित ऑनलाइन गेमिंग सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया है। “रिक्की पैनल” के जरिए देशभर में सट्टा संचालित करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से लाखों की नगदी और करोड़ों के लेन-देन के सुराग मिले हैं। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “प्रहार” अभियान के तहत एसीसीयू (साइबर सेल) और सिविल लाइन थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस नेटवर्क का खुलासा किया। लंबे…

Read More

सुरेश सिंह बैस “शाश्वत” बिलासपुर, छत्तीसगढ़ 20 मार्च 2026/ हिमालय की विशाल विराट पर्वत मालाओं के मध्य स्थित कैलाश पर्वत सदियों से मानव आस्था, आध्यात्मिकता और रहस्य का केंद्र रहा है। यह केवल एक पर्वत नहीं, बल्कि अनेक धर्मों और परंपराओं में दिव्य ऊर्जा के प्रतीक के रूप में प्रतिष्ठित है। हिंदू, बौद्ध, जैन और बोन धर्म के अनुयायियों के लिए कैलाश पर्वत अत्यंत पवित्र स्थल है। इसी पर्वत से जुड़ी एक अत्यंत रोचक और रहस्यमयी अवधारणा है-“संभला लोक” या शम्भाला, जिसे कई परंपराओं में एक दिव्य और गुप्त आध्यात्मिक राज्य माना गया है। प्राचीन भारतीय और तिब्बती परंपराओं में…

Read More

बिलासपुर 20 मार्च 2026/  40 लीटर महुआ शराब रखने के जुर्म में पुलिस ने 12वीं क्लास के एक स्टूडेंट के खिलाफ मामला बनाया और उसे जेल में डाल दिया। छात्र बीते 22 फरवरी से जेल में बंद था। उसने अपने आपको निर्दोष बताने के साथ ही बोर्ड परीक्षा का हवाला देते हुए जमानत की गुहार हाईकोर्ट में लगाई थी। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने मामले की सुनवाई के बाद छात्र को सशर्त जमानत दे दी। छत्तीसगढ़ सरायपाली क्षेत्र की पुलिस ने सूचना के आधार पर छात्र के घर छापामार कार्रवाई की। छापे के दौरान पुलिस ने छात्र से 40 लीटर…

Read More