Author: HD MAHANT
रायपुर 18 मार्च 2026/छत्तीसगढ़ के शहरों में बुनियादी सुविधाओं को नई रफ्तार मिलने जा रही है। केंद्र सरकार ने 15वें वित्त आयोग के तहत करीब 195 करोड़ रुपए जारी किए हैं, जिससे पेयजल, स्वच्छता और आधारभूत ढांचे के विकास कार्यों को तेज़ी मिलेगी और शहरी जीवन स्तर में सुधार देखने को मिलेगा। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा जारी 194 करोड़ 93 लाख रुपए की यह राशि राज्य के 139 नगरीय निकायों में खर्च की जाएगी। इसमें 116 करोड़ 96 लाख रुपए टाइड ग्रांट के रूप में दिए गए हैं, जिनका उपयोग मुख्य रूप से पेयजल आपूर्ति और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के…
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 18 मार्च 2026/जिले में चल रहे बड़े निर्माण कार्यों की रफ्तार और गुणवत्ता पर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सख्त रुख अपनाया है। बुधवार को विभिन्न परियोजनाओं के निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि तय समय-सीमा में काम पूरा नहीं हुआ तो लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने निर्माणाधीन नवीन कलेक्ट्रेट भवन, जिला अस्पताल और नालंदा परिसर सहित कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का जायजा लिया। कलेक्ट्रेट परिसर के निरीक्षण में उन्होंने पब्लिक टॉयलेट की लोकेशन पर आपत्ति जताते हुए उसे हटाकर बाहर जनरल टॉयलेट बनाने के निर्देश दिए। साथ ही जिला पंचायत, एसडीएम और तहसील कार्यालय भवन…
बिलासपुर।म 18 मार्च 2026/ सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक, तालापारा में राहगीरों को चाकू दिखाकर भयभीत करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों शेरा मिरी और अभिषेक दिवाकर के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25-27 के तहत कार्रवाई करते हुए उनके कब्जे से दो लोहे के भारदार चाकू जब्त किए हैं। इसके अलावा शहर क्षेत्र में अशांति फैलाने के आरोप में अमन बघेल और मुकेश पुरी गोस्वामी के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे असामाजिक तत्वों…
बिलासपुर 18 मार्च 2026/शहर के जरहाभाठा स्थित मिनीमाता नगर में पंप जल जाने के कारण एक दिन पानी की सप्लाई बाधित हो गई, जिससे वार्डवासियों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। अचानक सप्लाई बंद होने से लोग बहुंत परेशान हो गए हालांकि नगर निगम ने स्थिति संभालते हुए टैंकर भेजकर पानी की व्यवस्था कर दी, जिससे निस्तारी के लिए लोगों को अधिक परेशानी नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, मिनीमाता नगर में लगे मोटर पंप के चालू नहीं हो पाने के कारण नियमित जल आपूर्ति नहीं हो सकी। सुबह से ही पानी नहीं आने पर वार्ड के लोगों ने नगर…
डॉ. मौना कौशिक ( प्रवासी साहित्यकार ) सोफिया यूनिवर्सिटी बल्गारिया, यूरोप डॉ.मीनकेतन प्रधान – संस्थापक विश्व हिन्दी अधिष्ठान रायगढ़ ( छत्तीसगढ़)द्वारा आयोजित बिलासपुर कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. मौना कौशिक ( प्रवासी साहित्यकार ) बल्गारिया का संस्मरणात्मक आलेख। सर्वप्रथम सभी विद्वज्जनों से क्षमा चाहती हूँ कि आप लोगों के सानिध्य में 25/2/26 को बिलासपुर में सम्पन्न कार्यक्रम विषयक साहित्यिक संस्मरण ऐतिहासिक महत्त्व के कार्यक्रम और मेरी साहित्यिक यात्रा का संस्मरण कुछ विलंब से लिख पा रही हूँ।विश्व हिन्दी अधिष्ठान रायगढ़ के तत्वावधान में बिलासपुर में संयोजित इस आयोजन का ऐतिहासिक महत्त्व है ।भारत से बुल्गारिया लौटने की मेरी यात्रा के बीच…
बिलासपुर 18 मार्च 2026)खाद्य विभाग की टीम जूना बिलासपुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से गैस सिलेंडर रिफिलिंग करने के मामले का खुलासा किया है। सूचना के आधार पर टीम ने हर्ष स्टोर्स नामक दुकान और संचालक हर्ष गुप्ता के घर में छापा मारकर 6 नग घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। जांच के दौरान मौके से दो पीतल के रिफिलिंग यंत्र और 50 किलोग्राम क्षमता वाली एक हैगिंग वेइंग मशीन भी बरामद की गई, जिसका उपयोग अवैध रूप से सिलेंडर भरने में किया जा रहा था। जब्त की गई सभी सामग्री को कार्रवाई के बाद अभिनव गैस एजेंसी…
रायपुर 17 मार्च 2026/आम जनता की सुविधा और पारदर्शी पुलिसिंग को मजबूत करने की दिशा में रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने अहम पहल की है। उत्तर, मध्य और पश्चिम जोन के तहत पूरे पुलिस ढांचे की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक कर दी गई है, जिससे नागरिकों को अब सीधे अपने क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंच आसान होगी। जारी किए गए चार्ट में तीनों जोन के अधिकारियों के नाम, उनके कार्यालय के पते, कार्यक्षेत्र, थाना प्रभारियों के नाम और मोबाइल नंबर तक की पूरी जानकारी शामिल है। यह कदम न केवल पुलिस-जन संवाद को मजबूत करेगा, बल्कि शिकायतों के त्वरित निराकरण में…
रायपुर 17 मार्च )राजधानी रायपुर में मंगलवार को कांग्रेस ने बड़ा राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन करते हुए विधानसभा का घेराव किया। हजारों कार्यकर्ता भारत माता चौक से विधानसभा की ओर कूच करते हुए सड़कों पर उतरे और मनरेगा, किसानों, महंगाई और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सरकार को घेर लिया। प्रदेशभर से जुटे कार्यकर्ताओं की भीड़ ने इस प्रदर्शन को ऐतिहासिक बना दिया। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हुए और मंच से सरकार पर तीखे हमले किए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में किसान, मजदूर और युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं, जबकि…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 17 मार्च 2026/न्यायालय कलेक्टर सारंगढ़ में शिवा साहू का 24 मार्च को पेशी में उपस्थिति के लिए अंतिम अवसर दिया गया है। निर्धारित तिथि को उपस्थित नहीं होने की दशा में न्यायालय द्वारा एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी। उल्लेखनीय है कि इस न्यायालय में पक्षकार छत्तीसगढ़ शासन बनाम शिवा साहू वगैरह साकिन रायकोना का प्रकरण क्रमांक 202511321300009 लंबित है।
दंतेवाड़ा 17 मार्च 2026(आरएनएस)पत्रकार रौनक शिवहरे और परिवार के खिलाफ दंतेवाडा जिले के गीदम थाने में गलत धाराओं के साथ साथ एसटी एससी एक्ट के तहत दर्ज आपराधिक मामला एवं गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को दंतेवाड़ा में पत्रकारों ने मौन रहकर धरना दिया। इसके बाद कलेक्टर की गैरमौजूदगी में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य रूप से पूरे घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए न्यायिक जांच की माँग की गई है। प्रेषित ज्ञापन में बताया गया है कि विगत 6 मार्च को दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिला के गीदम में निवासरत पत्रकार रौनक शिवहरे के घर के सामने एक ट्रैक्टर…

