Author: HD MAHANT
होली व होलिका दहन से शासकीय संपत्ति को नुकसान नहीं करने समझाइश बिना अनुमति के डीजे का उपयोग प्रतिबंधित होली के दिन रहेगा शराब शुष्क दिवस सारंगढ़ बिलाईगढ़, 2 मार्च 2026/जिले में होली के दिन आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब विक्रय पर सख्त कार्यवाही एवं शुष्क दिवस का पालन करेंगे। कानून व्यवस्था में किसी भी प्रकार का विवाद या शांति भंग की स्थिति पर रोकथाम करेंगे। संबंधित तहसीलदार एवं थाना प्रभारी समन्वय के साथ कार्य करेंगे। यातायात सुरक्षा अंतर्गत नशे की हालत में वाहन चलाना, नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन, तीन सवारी बैठना और बिना हेलमेट वाहन चलाना एवं मुखौटा लगाकर…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 2 मार्च 2026/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे ने होली के दिन 4 मार्च को सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में मदिरा शुष्क दिवस का आदेश जारी किया है। इस आदेश के पालन में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले की सीमा में संचालित समस्त देशी, विदेशी और कंपोजिट मदिरा की फुटकर दुकानों जैसे देशी मदिरा दुकान (सीएस-2 घघ), कंपोजिट मदिरा (सीएस-2 घघ कंपोजिट), विदेशी मदिरा दुकान (एफ.एल-1 घघ कंपोजिट), दुकानों एवम मदिरा दुकानों से संलग्न अहाता, सीएस 2 (ग- अहाता), सीएस 2 (ग- कंपोजिट अहाता), एफ एल 1 (ख- अहाता) पूर्णतः बंद रहेगा। इस दौरान जिले में मदिरा का संपूर्ण…
रायपुर 2 फरवरी 2026/राजधानी में लगातार बढ़ रही दोपहिया वाहन चोरी की वारदातों पर आखिरकार बड़ा ब्रेक लग गया है। रायपुर कमिश्नरेट की क्राइम एवं साइबर टीम ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 चोरी की मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद की है। जब्त वाहनों की कुल कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला की मॉनिटरिंग में एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट की विशेष टीम गठित कर वाहन चोरों की धरपकड़ तेज की गई थी। टीम ने घटना स्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मुखबिरों को…
बिलासपुर 1 मार्च 2026/नगर संभाग पश्चिम, बिलासपुर द्वारा 27 फरवरी एवं 28 फरवरी 2026 को नेहरू नगर जोन, गोल बाजार जोन और सरकंडा जोन में व्यापक मास चेकिग अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत विद्युत विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में कनेक्शनों की गहन जांच की। मास चेकिग अभियान के दौरान कुल 65 कनेक्शनों में अनियमितता पाई गई। इन कनेक्शनों में मीटर बायपास, डायरेक्ट हुकिग एवं अन्य प्रकार की विद्युत चोरी के मामले प्रकाश में आए। दोषी उपभोक्ताओं के विरुद्ध विभागीय नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करते हुए 15.60 लाख का अतिरिक्त देयक (पेनल्टी बिल) जारी किया गया है। जाँच…
बिलासपुर 1 मार्च 2026/पूरे प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए नई डिजिटल सुविधा शुरू कर दी गई है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने अब बिजली बिल सीधे व्हाट्सएप पर भेजने की व्यवस्था लागू कर दी है, जिससे उपभोक्ताओं को बिल प्राप्त करने और भुगतान करने में आसानी होगी। दरअसल बिजली विभाग नई व्यवस्था के तहत मीटर रीडिंग दर्ज होते ही उपभोक्ताओं को आधिकारिक ब्लूटिक वेरिफाइड आईडी से व्हाट्सएप मैसेज भेजा जा रहा है। इससे पहले एसएमएस के जरिए केवल बिल राशि और अंतिम तिथि की जानकारी मिलती थी, लेकिन अब पूरा डिटेल बिल उपलब्ध होगा। व्हाट्सएप पर भेजे…
बिलासपुर 1 मार्च 2026/प्रतिबंध के बाद भी हुक्का बार चलानें वाले वाले हुक्का बार संचालक समेत अन्य चार लोगों को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक नशीली चीजों का इस्तेमाल करते थे। सरकंडा पुलिस ने बताया कि जिले में नशे पर अंकुश लगाने के लिए अधिक से अधिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है,। इसी बीच सरकंडा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अथर्व पाण्डेय कुछ लोगों को अवैध रूप से सिगरेट तम्बाकू युक्त फ्लेवर मिलाकर प्रतिघंटा 500 रू के आर्थिक लाभ लेकर हुक्का बार संचालन कर रहा है, उक्त सूचना पर टीम तत्काल मौके पर…
बिलासपुर1 मार्च 2026/सिटी कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने एक गाय पर धारदार हथियार से हमला कर लिया। पुलिस ने आरोपी पर अपराध दर्ज कर लिया है। मंगला क्षेत्र में रहने वाले नितिश यादव ने सिटी कोतवाली थाने में गाय पर घातक हमला किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। नितिश यादव, जो निजी नौकरी के साथ गौ सेवा का कार्य भी करते हैं। उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को दोपहर उन्हें सूचना मिली कि टिकरापारा निवासी अल्ताफ खान ने सड़क पर विचरण कर रही एक गाय पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में गाय…
रायपुर 28 फरवरी 2026/ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव के रायपुर आगमन पर राजधानी के स्वामी विवेकानंद विमानतल (माना विमानतल) में गर्मजोशी भरा स्वागत किया गया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता छगन लाल मुंदड़ा ने उपमुख्यमंत्री का पारंपरिक दुपट्टा पहनाकर आत्मीय अभिनंदन किया। विमानतल परिसर में इस दौरान राजनीतिक सरगर्मियां तेज रहीं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्वागत के इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री नवीन मारकंडे, कार्यालय प्रभारी अशोक बजाज, विधायक पुरंदर मिश्रा, किशोर महानंद, आकाश विंग, पिरतेश गांधी और संजु सिंह ठाकुर सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेताओं ने उपमुख्यमंत्री से औपचारिक मुलाकात…
इश्क, साजिश और मौत: खरोरा में पत्नी ने रचा पति की हत्या का खूनी खेल, थार से कुचलकर दी गई दर्दनाक मौत
रायपुर 28 फरवरी 2026/ रायपुर ग्रामीण जिले के खरोरा क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा हुआ है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। ग्राम खरोरा निवासी 27 वर्षीय किशोर सारथी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने चंद घंटों के भीतर ऐसा खुलासा किया, जिसने रिश्तों की नींव पर सवाल खड़े कर दिए। इस हत्या की साजिश किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी अपनी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी। 28 फरवरी 2026 को भागवत सारथी ने थाना खरोरा पहुंचकर सूचना दी कि उसके छोटे भाई किशोर सारथी का शव ग्राम मांठ स्थित…
बिलासपुर 28 फरवरी 2026/पर्यावरण विभाग से एनओसी नहीं मिलने के कारण जिले में नई रेतघाटों में खुदाई के लिए फिलहाल अनुमति नहीं मिल सकी है। ऐसे में फिलहाल शहर के पुराने चार रेत घाटों में ही खुदाई की अनुमति है।शेष स्थानों घर पर्यावरण विभाग की एनओसी के बगैर खुदाई की अनुमति नहीं है।फिलहाल चार पुराने रेतघाटों से ही रेत खनन की अनुमति है। दिक्कत यह है कि जिन रेतघाटों में खुदाई प्रतिबंधित है, वहां रेत चोरों की सक्रियता हृद से ज्यादा देखी जा रही है। खुदाई के पीछे वास्तव में रेत चोर हैं, या कोई और ये जांच का विषय…

