Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT
बलौदाबाजार-भाटापारा 6 जून 2026/ सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये ऐंठने वाले ठगों के खिलाफ बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि पुलिस, रेलवे, राजस्व विभाग समेत किसी भी सरकारी नौकरी में भर्ती केवल निर्धारित चयन प्रक्रिया के माध्यम से होती है और नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे मांगने वाले लोग सीधे तौर पर धोखाधड़ी कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार इन दिनों कुछ जालसाज बेरोजगार युवाओं को सरकारी विभागों में नौकरी लगाने का झूठा भरोसा देकर मोटी रकम की मांग कर रहे हैं। कई मामलों में…
रायपुर 6 जून 2026/ राजधानी में नशे के कारोबार पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के बीच उरला इलाके में गांजा बेचने की तैयारी कर रहे दो आरोपियों को पुलिस ने रंगे हाथों दबोच लिया। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और उरला थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 260 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 13 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस को 5 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना उरला क्षेत्र के पारधी पारा में कुछ लोग गांजा…
कोरबा 6 जून 2026/ जिले के गुंडा और निगरानी बदमाशों के लिए बीती रात बेचैनी भरी रही। “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने ऐसा सघन सत्यापन अभियान चलाया जिसमें बदमाशों के घरों से लेकर उनके संभावित ठिकानों तक पुलिस टीम पहुंची और उनकी गतिविधियों की बारीकी से पड़ताल की। अपराध पर लगाम कसने और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से जिलेभर में एक साथ हुई इस कार्रवाई ने असामाजिक तत्वों में हलचल मचा दी। पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में प्रशिक्षु उप निरीक्षकों की विशेष टीमों…
बिलासपुर 6 जून 2026/ पर्यावरण संकट और जलवायु परिवर्तन की बढ़ती चुनौती के बीच बिलासपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर ऐसा आयोजन हुआ जिसने बच्चों से लेकर साहित्यकारों, कलाकारों और पर्यावरण प्रेमियों तक सभी को एक मंच पर जोड़ दिया। पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति, छत्तीसगढ़ी राजभाषा परिषद, वन विभाग और छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर सभागार, तिलक नगर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश गूंजा और समाज, साहित्य, कला, पत्रकारिता तथा समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता…
बिलासपुर 6 जून 2026/ शिक्षा विभाग में अनुशासनहीनता के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिल्हा विकासखंड शिक्षा कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 विकास तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन पर बिना सूचना के कार्यालय से अनुपस्थित रहने, शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने तथा उपस्थिति पंजी में कथित छेड़छाड़ करने के आरोप हैं। जानकारी के अनुसार विकास तिवारी के खिलाफ लंबे समय से अनियमितता और कार्यालयीन अनुशासनहीनता की शिकायतें मिल रही थीं। विभागीय जांच में यह पाया गया कि वे कई बार बिना अनुमति कार्यालय से अनुपस्थित रहे और अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन नहीं…
बिलासपुर 6 जून 2026/ विकास के नाम पर करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाकर अपनी पीठ थपथपाने वाले बिलासपुर जिला प्रशासन की असलियत एक बार फिर उजागर हो गई है। शहर की जीवनदायिनी अरपा नदी को संवारने के खोखले वादे और फाइलों में तैरते सौंदर्यकरण के बड़े-बड़े प्रोजेक्ट महज एक दिखावा साबित हो रहे हैं, क्योंकि जिन कंधों पर इस धरोहर को बचाने का जिम्मा है, वे खुद रेत माफिया के सामने नतमस्तक हो चुके हैं। शहर के सबसे वीआईपी इलाके में रेत माफिया का आतंक इस कदर पैर पसार चुका है कि अब उन्हें न तो कानून का डर…
बिलासपुर 6 जून 2026/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति, बिलासपुर द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में नगर के वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार एवं चिंतक सुरेश सिंह बैस “शाश्वत” को “छत्तीसगढ़ साहित्यिक पत्रकारिता रत्न” सम्मान से विभूषित किया गया। यह सम्मान उन्हें पत्रकारिता एवं साहित्य के क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन और उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। स्थानीय तिलक नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर सभागार में आयोजित इस गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि , विनय कुमार पाठक कुलपति थावे विश्वविद्यालय एवं छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष ने की। समारोह में प्रदेशभर से आए…
क्या पेड़ केवल ऑक्सीजन देते हैं, या वे पृथ्वी की जीवन-लय, जलवायु संतुलन और मानव भविष्य के मौन संरक्षक भी हैं? डॉ. भूपेन्द्र धर दीवान, 5 जून 2026/बिलासपुर, छत्तीसगढ़ (शिक्षा-विचारक, मानसिकमाप परामर्शदाता एवं बहु-बुद्धिमत्ता अध्ययन विशेषज्ञ) 1. भूमिका : पृथ्वी की धड़कनों के बीच एक परिपक्व वृक्ष अपने जीवनकाल में बड़ी मात्रा में कार्बन को अवशोषित कर सकता है, हजारों जीवों को आश्रय दे सकता है और स्थानीय जलवायु को प्रभावित कर सकता है। किंतु उसकी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका शायद वह है, जिसे हम प्रत्यक्ष रूप से देख नहीं पाते—पृथ्वी की जीवन-लय को संतुलित बनाए रखना। जब हम किसी घने…
विशाल बोधि महावृक्ष है हजारों पंछियों का आशियाना सुरेश सिंह बैस बिलासपुर 5 जून 2026/ स्थानीय जूना बिलासपुर सुरेंद्र मार्ग में नदी की ओर जाने वाले एक पतले से गलियारा नुमा रास्ते में पीपल का सदियों पुराना विशाल महावृक्ष मौजूद है। इस वृक्ष की यह विशेष खासियत है कि इस पर हजारों पक्षियों का घोसला आशियाना बना हुआ है। इस पीपल महावृक्ष में तोता,चील, कौवे मैंना, कबूतर, गौरैया, बाज, उल्लू, फूलचुक्की, बुलबुल, बगुला ,चमगादड़ आदि कई प्रकार के पंछियों का डेरा बना हुआ है। अनुमान है कि इस बोधिवृक्ष पर तीस चालीस हजार पंछियों का डेरा है।पंछियों की यह संख्या…
अरपा की पुकार: क्या हम अपनी जीवनदायिनी नदी को बचा पाएंगे? — एक दृष्टि 5 जून 2026 बिलासपुर की पहचान यदि अरपा से अलग कर दी जाए, तो यह शहर अपनी आत्मा का एक बड़ा हिस्सा खो देगा। अरपा केवल एक नदी नहीं है, बल्कि यह इस अंचल की संस्कृति, सभ्यता, इतिहास और जीवन का आधार रही है। कभी कल-कल बहती निर्मल धारा, स्वच्छ जल, सुनहरी रेत और हरित तटों से सुसज्जित अरपा आज अपने अस्तित्व की सबसे बड़ी लड़ाई लड़ रही है। हाल ही में “नदियों पर खासकर नगर से बहती अरपा नदी की दुर्दशा पर तीखे तेवर अपनाए।…
