Author: HD MAHANT
बिलासपुर 26 फरवरी 2026/शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नेहरु चौक ट्रैफिक सिग्नल के पास राहगीरों से जबरन पैसे मांगकर परेशान करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जूली चौधरी (36 वर्ष) और नफीसा खातून (25 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी नेहरू चौक सिग्नल पर वाहनों के रुकने के दौरान परिवार सहित यात्रा कर रहे लोगों, विशेषकर महिलाओं से ताली बजाकर अनावश्यक रूप से पैसे की मांग कर रहे थे। उनके व्यवहार से आम नागरिकों में असंतोष और आक्रोश की…
बिलासपुर 26 फरवरी 2026/हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद अग्रवाल की खंडपीठ में बिलासपुर हवाई सुविधा विस्तार से जुड़ी जनहित याचिकाओं की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान खंडपीठ में कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार कुछ कार्य करते तो दिखाई दे रहे हैं इसलिए उन्हें और समय प्रदान किया जाना उचित होगा। हाईकोर्ट की खंडपीठ ने अपने आदेश में राज्य सरकार के विमानन विभाग के संचालक को आधारभूत संरचना की वर्तमान स्थिति और उसमें किए जाने वाले नए कामों, नाइट लैंडिंग सुविधा हो जाने के बाद वर्तमान में उपस्थित स्टाफ की स्थिति और समर शेड्यूल में…
सुरेश सिंह बैस, बिलासपुर 26 फरवरी 2026/छत्तीसगढ़ की संस्कार धानी , न्यायधानी बिलासपुर की धरती पर यदि किसी नदी ने शहर की सांसों में अपना संगीत घोला है, तो वह है अरपा नदी। यह केवल जलधारा नहीं, बल्कि बिलासपुर की जीवनरेखा, संस्कृति की संवाहक और असंख्य जनजीवन की आधारशिला है। बिलासपुर शहर, जो आज औद्योगिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक दृष्टि से विकसित हो रहा है, उसकी ऐतिहासिक पहचान और भौगोलिक आत्मा अरपा से ही निर्मित हुई है। उद्गम और प्रवाह: प्रकृति का वरदान अरपा नदी का उद्गम छत्तीसगढ़ के मैकल पर्वत श्रेणी के समीपवर्ती वनों से माना जाता है। लगभग 150–160…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 25 फ़रवरी 2026/कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश पर रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 12 ट्रैक्टर पर सरिया के तहसीलदार कोमल साहू और थाना की टीम ने कार्यवाही करते हुए रेत से भरे वाहनों को सरिया थाना के सुरक्षार्थ में रखा है। यह कार्रवाई राजस्व और सरिया पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा किया गया है। राज्य के मुख्य सचिव ने सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में रेत के अवैध परिवहन को लेकर मीटिंग में नाराजगी जाहिर करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद कलेक्टर संजय कन्नौजे ने जिले के सभी तहसील में राजस्व…
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 25 फरवरी 2026। होली पर्व के मद्देनज़र जिले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि अवैध गतिविधियों और लापरवाही को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में पुलिस, वन, राजस्व, खनिज, नेशनल हाईवे, पीडब्ल्यूडी, पशुधन और नगरपालिका विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने विशेष रूप से रेत, गिट्टी और पत्थर के अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर कड़ी नाराज़गी जताई। उन्होंने…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 25 फ़रवरी 2026/ सारंगढ़ में आज बुधवार की शाम तक मकान खरीदने वालों के लिए सुनहरा अवसर आया है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की ओर से तुर्की तालाब के पास जवाहिर भवन के प्लाट में हाऊसिंग बोर्ड का शिविर आयोजन किया गया है। इच्छुक नागरिकों को आवास के मूल्य, भवन का आकार, किश्त, छूट आदि की जानकारी दी जाएगी। हाउसिंग बोर्ड के भवन पंजीयन हेतु लोगों की सुविधा हेतु हाउसिंग बोर्ड ऑफिस रायगढ़ के टीम मौजूद हैं।
बिलासपुर 25 फरवरी 2026/विकास की रफ्तार के बीच जोगीसार के ग्रामीणों की सुरक्षा को नजरअंदाज करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। जिले के जोगीसार गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग 45 के चौड़ीकरण के बाद एक हैंडपंप सड़क के ठीक बीचों-बीच आ गया है। स्थिति यह है कि 24 घंटे व्यस्त रहने वाले हाईवे के बीच खड़े होकर ग्रामीणों को पानी भरना पड़ रहा है। हर समय तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के बीच यह नजारा किसी बड़े हादसे को न्योता देता दिख रहा है। ग्रामीणों के अनुसार मोहल्ले में पेयजल की भारी किल्लत है और यही हैंडपंप लगभग 150…
बिलासपुर 25 फरवरी 2026/मंगलवार को मस्तूरी जनपद क्षेत्र के जनपद सदस्य और गतौरा सरपंच के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर संजय अग्रवाल से मुलाकात कर एनटीपीसी प्रबंधन के खिलाफ विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एनटीपीसी सीपत प्रबंधन द्वारा द्विपक्षीयण और त्रिपक्षीय बैठकों में बनी सहमतियों का पालन नहीं किया जा रहा है तथा क्षेत्र में व्यापक भ्रष्टाचार और अव्यवस्था व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया की पर्याप्त सुरक्षा सुविधाओं का पालन नहीं किया जा रहा है तथा क्षेत्र में व्यापक भ्रष्टाचार और अव्यवस्था व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम गतौरा के वार्ड क्रमांक 20…
खोजी डॉग ‘विमला’ ने दो दिन से लापता व्यक्ति को जंगल से सुरक्षित निकाला सुरेश सिंह बैस बिलासपुर। जिले के बेलगहना थाना क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता और खोजी डॉग ‘विमला’ की अद्भुत सूझबूझ ने एक संभावित अनहोनी को टाल दिया। दो दिन से लापता एक व्यक्ति को घने जंगलों के बीच अचेत अवस्था में खोज निकालने की इस सफल कार्रवाई की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है। पुलिस महकमे के साथ-साथ स्थानीय नागरिक भी डॉग स्क्वाड की कार्यकुशलता की खुलकर प्रशंसा कर रहे हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम डांड बछाली निवासी 48 वर्षीय तरुण सिदार 19 फरवरी 2026 की…
रायपुर 24 फरवरी 2026/राजधानी में खेल और उत्साह का माहौल उस समय चरम पर पहुंच गया, जब रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने खुद बल्ला थामकर मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा का विधिवत शुभारंभ किया। नेताजी सुभाषचन्द्र बोस स्टेडियम में आयोजित इस स्पर्धा का आयोजन नगर निगम के खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में किया जा रहा है। उद्घाटन अवसर पर नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी और आयुक्त विश्वदीप ने भी बल्लेबाजी कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। मेयर कप की खास बात यह है कि प्रत्येक टीम में दो महिला खिलाड़ी और दो प्लेसमेंट कर्मचारी अनिवार्य रूप से…

