Author: HD MAHANT
रायपुर ग्रामीण 22 फरवरी 2026। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत तिल्दा नेवरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। नगर पालिका गार्डन के पीछे बिना नंबर की काले रंग की स्कूटी से भारी मात्रा में देशी मसाला शराब की तस्करी का खुलासा हुआ है। पुलिस की सख्ती के बाद अब तस्करों की एक-एक कड़ी खोली जा रही है। मामला 27 जनवरी 2026 का है, जब पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति काले रंग की बिना नंबर स्कूटी में दो बोरियों में अवैध शराब भरकर बिक्री के लिए ले…
रायपुर 22 फरवरी 2026। खेल के मैदान से समाज को बड़ा संदेश देने की अनूठी पहल करते हुए रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित स्वर्गीय कुलदीप निगम स्मृति इंटरप्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान 22 टीमों के कप्तानों का स्नेहिल मिलन एवं सम्मान समारोह भावनात्मक और प्रेरक माहौल में संपन्न हुआ। क्रिकेट की ऊर्जा के बीच सड़क सुरक्षा का ऐसा संकल्प लिया गया, जिसने पूरे कार्यक्रम को सामाजिक सरोकार से जोड़ दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य सिर्फ ट्रॉफी जीतना नहीं, बल्कि जिंदगी बचाने का संदेश देना था। पुलिस–पत्रकार साझेदारी के इस विशेष अभियान में सभी 22 कप्तानों को हेलमेट भेंट कर सुरक्षित ड्राइविंग…
रायपुर 22 फरवरी 2026/राजधानी में स्वच्छता अभियान के बीच सार्वजनिक स्थान पर पेशाब करना एक नागरिक को महंगा पड़ गया। नगर निगम की टीम ने निरीक्षण के दौरान उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और मौके पर ही 100 रुपये का जुर्माना ठोकते हुए कड़ी चेतावनी दी। कार्रवाई के बाद आसपास मौजूद लोगों में भी हड़कंप की स्थिति बन गई। यह कार्रवाई नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 9 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वार्ड क्रमांक 51 क्षेत्र में की। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों के तहत टीम सफाई व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति…
बिलासपुर।अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन (विश्वविद्यालयों का समग्र विकास) का भव्य एवं उत्साहपूर्ण शुभारंभ हो गया। इस महत्वपूर्ण आयोजन में देशभर के केंद्रीय, राज्य एवं निजी विश्वविद्यालयों के लगभग 42 कुलपति, प्रमुख शिक्षाविद्, शोधार्थी तथा छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया।विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद के सदस्य भी इस ऐतिहासिक अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे।उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति रमेन डेका ने की। अपने प्रेरक उद्बोधन में उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अब केवल डिग्री प्रदान करने वाले संस्थान नहीं रह सकते, बल्कि इन्हें राष्ट्र निर्माण के सशक्त माध्यम के…
बिलासपुर । एसीबी द्वारा लगातार छेड़े जा रहे व्यापक ट्रैप अभियान के तारतम्य में एसीबी द्वारा जिले में मस्तूरी क्षेत्र के फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार को 90 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। डीएसपी एसीबी अजितेश सिंह ने बताया कि ग्राम विद्याडीह थाना मस्तूरी निवासी महेंद्र पटेल द्वारा 3 फरवरी को एसीबी में इस आशय की शिकायत की गई थी कि ग्राम विद्याडीह में वर्तमान में शासकीय उचित मूल्य की दुकान का संचालन पंचायत कर रही है । उस दुकान को शैल स्व सहायता समूह विद्याडीह को प्रदान करने हेतु समूह के अध्यक्ष आदि के द्वारा आवेदन एसडीएम कार्यालय…
रायपुर 21 फरवरी 2026/ राजधानी रायपुर में बढ़ते बिजली बिलों को लेकर नगर निगम ने बड़ा मुद्दा उठाया है। महापौर मीनल चौबे ने साफ शब्दों में कहा है कि रायपुर नगर पालिक निगम कोई व्यवसायिक संस्था नहीं, बल्कि जनसेवी संस्था है, जिसका उद्देश्य मुनाफा कमाना नहीं बल्कि शहर को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। ऐसे में उसे व्यवसायिक बिजली दरों की श्रेणी में रखना न केवल अनुचित है, बल्कि जनहित के खिलाफ भी है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग की सलाहकार समिति की बैठक में शामिल होकर महापौर ने कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे। उन्होंने आयोग से आग्रह किया कि नगर…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की प्रदेश कार्यकारिणी समिति सहित समस्त सदस्यों की आमसभा, बैठक एवं निर्वाचन 22 फरवरी 2026 रविवार को दोपहर 12 बजे से नामदेव भवन, नूतन चौक सरकंडा, बिलासपुर में आयोजित की जा रही है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन/सर्वसम्मति से चयन किया जाएगा। साथ ही संगठन की भावी रणनीति, पत्रकार हितों की सुरक्षा तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी और सदस्य साथियों के सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे।इसी क्रम में मस्तूरी इकाई की पूरी टीम उत्साह के साथ जनबल सहित कार्यक्रम में शामिल होने की तैयारी…
बिलासपुर 21 फरवरी 2026/ एलायंस एयर इंडिया द्वारा अंबिकापुर-बिलासपुर-दिल्ली के लिए एटीआर 72 का 29 मार्च से संचालन संभावित है। इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसे सप्ताह में दो दिन सोमवार और बुधवार को संचालित किया जाएगा। विदित हो कि, रायपुर-बिलासपुर-अंबिकापुर के लिए फ्लाइटबिग कंपनी की 19 सीटर यात्री विमान का संचालन शुरू किया गया था, मगर विमान कंपनी से अनुबंध समाप्त होने के बाद से यह बंद है। अब बड़ी सौगात के रूप में अंबिकापुर-बिलासपुर-दिल्ली के लिए एटीआर 72 की मंजूरी मिल गई है। सप्ताह में दो दिन सोमवार और बुधवार को भरेगी उड़ान फ्लाइट शेड्यूलः फ्लाइट…
कुल दर्ज 5020 में से 4939 उपस्थित, 81 अनुपस्थित, कोई नकल प्रकरण नहीं सारंगढ़ बिलाईगढ़, 20 फ़रवरी 2026/ बोर्ड परीक्षा बारहवीं के प्रश्न पत्र से प्रारम्भ हुआ है। जिले में 63 केंद्र बनाये गए हैं। विद्यार्थी कुल दर्ज 5020 में से 4939 उपस्थित, 81 अनुपस्थित हैं। पहले दिन कोई नकल प्रकरण नहीं बना है। परीक्षाओं के सुचारु, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के लिए उड़नदस्ता दल एवं ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। जिले में परीक्षा के प्रभावी निरीक्षण हेतु जिला स्तर पर कुल 8 उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है, जिनमें प्रत्येक दल में 4-4 सदस्य शामिल हैं। इसके…
पिस्टल की नोक पर ‘2 लाख’ की रंगदारी! रायपुर में अपहरण-बंधक कांड का धमाकेदार खुलासा, 6 शातिर गिरफ्तार
रायपुर 20 फरवरी 2026/ रायपुर के आजाद चौक इलाके में फिल्मी अंदाज में रची गई अपहरण और रंगदारी की साजिश को पुलिस ने ऐन वक्त पर ध्वस्त कर दिया। घोराही तालाब-रामकुंड क्षेत्र में दो युवकों को अगवा कर झोपड़ी में बंधक बनाकर पिस्टल की नोक पर मारपीट और जबरन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया। सूचना मिलते ही डीसीपी वेस्ट संदीप पटेल ने मोर्चा संभाला और ताबड़तोड़ कार्रवाई के निर्देश दिए। एडिशनल डीसीपी राहुल देव शर्मा और एसीपी इशु अग्रवाल के मार्गदर्शन में आजाद चौक पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर सटीक रेड डाली। झोपड़ी से दोनों…

