Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT
धमतरी 13 मई 2026/ सिर्फ मजाक और गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद कुछ ही मिनटों में खून से लथपथ वारदात में बदल गया, जब धमतरी जिले के करेलीबड़ी में एक युवक ने अपने ही परिचित पर चाकू से इतने वार किए कि इलाके में दहशत फैल गई। मगरलोड थाना अंतर्गत करेलीबड़ी चौकी क्षेत्र में 12 मई 2026 की रात करीब 9:30 बजे प्रदीप रात्रे के नवनिर्मित कॉम्प्लेक्स के सामने आरोपी कृष्णा साहू उर्फ लखमा ने युवक हिमांशु राज साहू पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले लक्की साहू को अश्लील गालियां दे रहा था, तभी 18 वर्षीय…
करीब 17 लाख छात्रों की धड़कनें थाम देने वाले इंतजार पर आखिरकार ब्रेक लग गया और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी Central Board of Secondary Education ने CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया। रिजल्ट सामने आते ही देशभर के छात्रों और अभिभावकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। छात्र अब अपना स्कोर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट CBSE Official Website और CBSE Results Portal पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षा में लगभग 16.8 लाख छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से करीब 15 लाख छात्रों ने सफलता हासिल की है। बोर्ड के…
बिलासपुर 13 मई 2026/ रात के अंधेरे में शराब के लिए पैसे मांगने वाला बदमाश जब नुकीली वस्तु लेकर लोगों पर टूट पड़ा तो इलाके में दहशत फैल गई, लेकिन बिलासपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने घंटों की घेराबंदी के बाद आखिरकार उसे दबोच लिया और हालात ऐसे बने कि आरोपी को व्हीलचेयर में बैठाकर अस्पताल पहुंचाना पड़ा। मामला 12 मई 2026 का है, जब बापू नगर मरहीं माता मंदिर तोरवा के पास रहने वाले 29 वर्षीय अमन चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात करीब 10 बजे न्यू लोको पायलट कॉलोनी नया पारा सिरगिट्टी निवासी 25 वर्षीय प्रियांशु बक्सेल…
सुरेश सिंह बैस “शाश्वत” भारतीय संस्कृति में पर्व केवल उत्सव नहीं होते, वे जीवन-दर्शन के जीवंत अध्याय होते हैं। ऐसा ही एक महान और आध्यात्मिक महत्व से परिपूर्ण पर्व है वट सावित्री व्रत, जो इस वर्ष 16 मई को श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जाएगा। यह पर्व केवल पति की दीर्घायु के लिए किया जाने वाला व्रत भर नहीं है, बल्कि यह भारतीय नारी के अदम्य साहस, अटूट निष्ठा, त्याग, तपस्या, प्रेम और आध्यात्मिक शक्ति का दिव्य प्रतीक है। वट सावित्री की कथा भारतीय नारी के उस तेजस्वी स्वरूप को उजागर करती है, जो केवल करुणा और ममता की…
बिलासपुर। भीषण गर्मी के बीच शहर में पानी की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। एक ओर कई वार्डों और मोहल्लों में लोगों को पेयजल के लिए घंटों टैंकरों के सामने लाइन लगानी पड़ रही है, वहीं दूसरी ओर नगर निगम की लापरवाही और टूटी पाइपलाइनों के कारण प्रतिदिन हजारों लीटर पानी सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा है। शहर के अनेक इलाकों में नियमित जलापूर्ति नहीं होने से नागरिक परेशान हैं। कहीं मोटर खराब है तो कहीं पाइपलाइन फूटने से सप्लाई बाधित हो रही है। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भीषण गर्मी में पानी के लिए जद्दोजहद करते नजर…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन, रायपुर में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर के पूर्व कुलपति आचार्य अरुण द्विवाकर नाथ बाजपेयी ने शिष्टाचार भेंट की।इस अवसर पर आचार्य बाजपेयी ने अपने कार्यकाल के दौरान प्राप्त मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए राज्यपाल के प्रति आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि राज्यपाल श्री डेका के सतत मार्गदर्शन एवं प्रेरणा ने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विकास और गुणवत्ता संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।भेंट के दौरान दोनों के मध्य राष्ट्रीय शिक्षा परिदृश्य, उच्च शिक्षा में नवाचार, विश्वविद्यालयों में गुणवत्ता सुधार, शोध संस्कृति तथा शैक्षणिक उत्कृष्टता जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। आचार्य बाजपेयी…
बिलासपुर पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक किशोर केंवट को थाना सिरगिट्टी से थाना सिविल लाइन पदस्थ किया गया है। वहीं निरीक्षक अभय सिंह बैस को नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा कार्यालय से थाना सिरगिट्टी भेजा गया है। इसके अलावा निरीक्षक सुमत राम साहू को थाना सिविल लाइन से नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा कार्यालय में नई जिम्मेदारी दी गई है। यह आदेश पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा जारी किया गया है। प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।
बिलासपुर । प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डाॅ राघवेन्द्र दुबे तथा छत्तीसगढ़ी राजभाषा परिषद के अध्यक्ष डाॅ विवेक तिवारी को रायपुर में छत्तीसगढ़ी साहित्य सृजन के लिए साहित्य पुरोधा भगवती लाल सेन स्मृति तथागत साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया । विधानसभा अध्यक्ष निवास रायपुर के सभागार में यह आयोजन माननीय डाॅ रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य में डाॅ शशांक शर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी रायपुर की अध्यक्षता एवं डाॅ एन पी सिंह अध्यक्ष भारतीय शिक्षा बोर्ड एवं संरक्षक के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी साहित्य सृजन के लिए अन्य साहित्यकारों को…
धमतरी 12 मई 2026/ जान जोखिम में डालकर मालवाहक पिकअप में सवारी ढो रहे चालकों पर धमतरी पुलिस ने ऐसा शिकंजा कसा कि सड़क पर ही नियम तोड़ने वालों की रफ्तार थम गई। सड़क हादसों को रोकने और अवैध तरीके से यात्रियों को ढोने की खतरनाक प्रवृत्ति पर लगाम लगाने के लिए धमतरी पुलिस ने 12 मई 2026 को बड़ा सघन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें 5 पिकअप वाहन चालकों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कड़ी चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में जिलेभर में सड़क सुरक्षा अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान आम लोगों,…
बिलासपुर 12 मई 2026/ गर्मी की छुट्टियों को रचनात्मक एवं प्रतिभा विकास से जोड़ने के उद्देश्य से रेलवे नॉर्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट द्वारा ग्रीष्मकालीन समर कोचिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में बच्चों एवं युवाओं के लिए विभिन्न खेल, कला, संगीत, नृत्य एवं व्यक्तित्व विकास से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। कैंप के अंतर्गत प्रख्यात कोरियोग्राफर एवं नायडू डांस क्लास के संचालक हरि नायडू द्वारा प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे से 8:00 बजे तक इंस्टीट्यूट के ऑडिटोरियम में वेस्टर्न डांस एवं फिटनेस का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बच्चों एवं युवाओं में इस प्रशिक्षण को…
