Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT
बिलासपुर 29 मई 2026/ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे केए बिलासपुर मंडल द्वारा “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026” (15 मई से 5 जून 2026) के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत व्यापक वृक्षारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित इसी क्रम में 27 मई 2026 को मंडल के सभी विभागों के समन्वय से कार्यालय परिसरों, रेलवे कॉलोनियों, विद्यालयों एवं आसपास के क्षेत्रों में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। रेलवे कॉलोनियों से स्टेशनों तक चला हरित…
बिलासपुर 29 मई 2026/ रेत के अवैध कारोबार के बाद जिला प्रशासन ने कोयले के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को खनिज विभाग ने बिना लाइसेंस के संचालित मेसर्स कश्यप कोल डिपो में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान करीब 1500 मीट्रिक टन कोयला, एक ट्रेलर और एक लोडर मशीन जब्त की भी की गई। साथ ही कोल डिपो को सील कर दिया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने कोल डिपो संचालकों की बैठक लेकर साफ चेतावनी दी थी कि गड़बड़ी मिली तो सीधे कार्रवाई होगी। बैठक खत्म होने के कुछ घंटे बाद ही खनिज…
पुलिस टीम ने डिजिटल अरेस्ट व ऑनलाइन फ्रॉड से बचने उपाय बताए बिलासपुर 29 मई 2026/ बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम कसने और आमजन को जागरूक करने के लिए पुलिस अब सीधे मोहल्लों और कॉलोनियों तक पहुंच रही है। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में बीट प्रणाली को मजबूत करते हुए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सीएसपी कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में तोरवा थाना प्रभारी रजनीश सिंह व पुलिस टीम ने मंगलवार को साईधाम कॉलोनी में एक विशेष बीट मीटिंग का आयोजन किया। पुलिस ने यहां साइबर पाठशाला लगाकर नागरिकों को डिजिटल…
बिलासपुर 29 मई 2026/ भरण-पोषण मामले की सुनवाई के दौरान मुस्लिम युवक के परिवार को कोर्ट में खड़ा होना पड़ा। इससे नाराज होकर कोर्ट परिसर में उसने अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौज कर ‘तीन तलाक’ कहकर संबंध खत्म कर लिया।इस घटना के बाद महिला की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी मुस्लिम युवती की दो साल पहले बिलासपुर के युवक से शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना के आरोप लगने लगे। पीड़िता ने परिजनों की सहमति से महिला थाने…
बिलासपुर 28 मई 2026/ ग्रीष्मकालीन अवकाश एवं बढ़ती यात्री मांग को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए अलग-अलग जगहों के लिए विभिन्न टीओडी (ट्रेन ऑन डिमांड) स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन विशेष ट्रेनों में वर्तमान में पर्याप्त संख्या में सीटें एवं बर्थ उपलब्ध हैं, जिससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट के साथ सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा का बेहतर अवसर मिल रहा है। बिलासपुर–पोत्तनूर स्पेशल में 28 मई 2026 की यात्रा हेतु स्लीपर श्रेणी में लगभग 845 बर्थ की उपलब्धता हैं। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08707 दुर्ग–एर्नाकुलम स्पेशल में…
बिलासपुर 28 मई 2026/ जिले में अवैध कबाड़ कारोबार और शासकीय जमीन पर कब्जे के खिलाफ पुलिस-प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाते हुए 49 कबाड़ी दुकानों की जांच की। कार्रवाई के दौरान 19 दुकानों में संदिग्ध कबाड़ और अनियमितताएं मिलने पर पुलिस ने सख्त कदम उठाए। मंगलवार को प्रशासन ने तीन कबाड़ी दुकानों एवं अवैध गोदामों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के बाद कबाड़ कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। शासकीय जमीन पर बने अवैध गोदाम ढहाए गए,चांटीडीह में बाजू साहू का अवैध कब्जा हटाया चांटीडीह इरानी क्षेत्र में बाजू साहू पिछले लगभग 10 वर्षों से कबाड़ी…
निष्पक्षता और सुरक्षा की नई पहल बिलासपुर 28 मई 2026/ शहर में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। रायपुर की तर्ज पर अब यहाँ भी ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने के लिए ऑटोमैटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक (ADTT) का निर्माण तेजी से चल रहा है। इस नई व्यवस्था के तहत, लाइसेंस केवल कंप्यूटर द्वारा नियंत्रित मशीनों और सिमुलेटरों के माध्यम से आयोजित कठोर परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करने के बाद ही जारी किए जाएंगे, जिससे पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और कुशल बन जाएगी। लगरा स्थित आरटीओ कार्यालय में चल रहे इस निर्माण कार्य के…
बिलासपुर 28 मई 2026/ नगर का कोनी क्षेत्र, जिसे शहर का प्रमुख एजुकेशन हब माना जाता है, पिछले कुछ समय से असामाजिक तत्वों और अवैध कब्जे की चपेट में था। इस गंभीर समस्या को देखते हुए मंगलवार को नगर निगम ने बिलासा ताल से लेकर गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी, अटल यूनिवर्सिटी और इंजीनियरिंग कॉलेज मार्ग तक व्यापक ‘कब्जा हटाओ अभियान’ चलाया। इस कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से संचालित 20 से अधिक ठेले-गुमटियों को हटाया गया और दुकानों के सामने किए गए अवैध पक्के निर्माण व शेड को भी ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई इसलिए भी आवश्यक…
धमतरी 27 मई 2026/ “मासूमों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले तीन दरिंदों को अदालत ने ऐसा सबक सिखाया कि पूरे जिले में खौफ फैल गया, धमतरी पुलिस की तगड़ी विवेचना और कोर्ट में मजबूत पैरवी ने तीन अलग-अलग पॉक्सो मामलों में आरोपियों को सीधे 20-20 साल के सश्रम कारावास तक पहुंचा दिया।” धमतरी जिले में महिला और बाल अपराधों पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अब सिर्फ दावा नहीं, बल्कि अदालत के फैसलों में साफ दिखाई देने लगी है। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार की लगातार मॉनिटरिंग और सख्त निर्देशों के बीच थाना अर्जुनी, भखारा और सिहावा के तीन चर्चित मामलों…
बिलासपुर 27 मई 2026/ सकरी थाना क्षेत्र स्थित एक ढाबे में युवकों के साथ मारपीट और धमकी देने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, तारबाहर चौक शीतला मंदिर के पास निवासी हर्ष पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 25 मई की रात वह अपने साथी आदित्य साहू और आदित्य मुदलियार के साथ भवानी ढाबा खाना खाने गया था।…
