Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT
“ट्यूशन गैसिंग का है चमत्कार,टीचर की है निःस्वार्थ सेवा भार… माँ-बाप समझते हैं बेटा है होशियार,ट्यूशन टीचर की फीस का है चमत्कार।।” उक्त कुछ पंक्तियाँ ही आज की शिक्षा व्यवस्था का आईना दिखाने के लिए पर्याप्त हैं। कभी गुरुकुल परंपरा में शिक्षा संस्कार और जीवन मूल्यों का समन्वय थी, पर आज वह अंकों की होड़ में फँसी एक दौड़ बन चुकी है। स्कूलों की कक्षाएँ अब औपचारिकता निभा रही हैं और वास्तविक “ज्ञान-वितरण” का ठेका ट्यूशन सेंटरों ने ले लिया है। यह विडंबना ही है कि जो अध्याय विद्यालय में समयाभाव के कारण “छूट” जाते हैं, वही शाम को ट्यूशन…
बिलासपुर 28 मार्च 2026/ सरकंडा थाना क्षेत्र में दिनव्हाड़े लूट की वारदात सामने आई है, लेकिन राहत की बात ये रही कि पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। चाकू की नोक पर 50 हजार रुपये लूटने वाले आरोपी को दोपहर तक दबोच लिया गया। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के नूतन चौक की है, जहां सुबह टी स्टॉल में चाय पीने पहुंचे हेमंत कुमार लूट का शिकार हो गए।बताया जा रहा है कि दुकान में मौजूद लोगों ने पहले उनके पास रखी रकम की जानकारी ली इसी दौरान अतुल याका ने…
बिलासपुर 28 मार्च 2026/ अमेरी फाटक इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहा शुक्रवार को एक अधेड़ व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार, अमेरी फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर एक अधेड़ व्यक्ति अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना को देख आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते…
बिलासपुर 28 मार्च 2026/ कलेक्टर संजय अग्रवाल जिला पंचायत सभागार में आयोजित जनगणना के फील्ड ट्रेनर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे और प्रशिक्षण का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल, नगर निगम कमिश्नर प्रकाश सवें और एडीएम शिव कुमार बनीं भी मौजूद थे।कलेक्टर ने कहा कि आगामी जनगणना कार्य को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न करना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारी को गंभीरता से समझते हुए मैदानी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करना होगा। उल्लेखनीय है कि जनगणना कार्य को त्रुटिरहित ढंग से…
बिलासपुर 28 मार्च 2026/ शहर के सबसे व्यस्त मर्गों में शामिल तारबहार अंडरब्रिज पर अब सीधा असर पड़ने वाला है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने तारबहार अंडरब्रिज को 1 अप्रैल से 15 मई तक पूरी तरह बंद करने का फैसला लिया है। वजह सड़क मरम्मत और आवागमन को बेहतर बनाने का काम। लेकिन इस फैसले के साथ शहर की रोजमर्रा की रफ्तार पर बड़ा दबाव तय है। रेलवे के मुताबिक, बिलासपुर स्टेशन यार्ड के किमी 719/28-30 पर स्थित यह अंडरब्रिज मरम्मत के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। 1 अप्रैल बुधवार से 15 मई शुक्रवार 2026 तक सड़क यातायात पूरी तरह…
बिलासपुर 28 मार्च 2026/ जिला न्यायालय में उस समय हड़कंप मच गया जब डार्क वेब की सहायता से एक बार फिर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। कोर्ट में बम होने की अफवाह से लाव लस्कर के साथ सीधे कोर्ट पहुंची पुलिस टीम ने स्कैनिंग शुरू कर दी। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस को कुछ नहीं मिला। कोर्ट को उड़ाने की धमकी की पुनरावृत्ति क्यों ? क्या यह किसी की शरारत न्यायधानी में हर महीने कोर्ट को बम से उड़ाने की फर्जी मेल मिल रही है। जहां मेल बम से पूरा पुलिस महकमा हिल जा…
बिलासपुर 28 मार्च 2026/ सरकंडा नूतन चौक साईं मंदिर परिसर में स्फटिक शिवलिंग का तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 29 मार्च से प्रारंभ किया जा रहा है। मंदिर प्रमुख अमित तिवारी ने बताया कि तीन दिवसीय स्थापना महोत्सव के पहले दिन 29 मार्च रविवार को भव्य कलश यात्रा निकलेगी। जो कि शाम 4 बजे हरदेवलाल मंदिर से प्रारंभ होकर गोल बाजार, सदर बाजार देवकीनन्दन चौक, राम सेतु चौक सीपत चौक होते हुए नूतन चौक स्थित स्फटिकेश्वर धाम पहुँचेगी । कलश यात्रा में स्थापित हो रहे भगवान स्फटिक शिवलिंग तथा बनारस के नागा साधुओं का दल आकर्षण का विशेष केंद्र रहेगा।…
चैत्र नवरात्र पर बगिया में मां दुर्गा की स्थापना जशपुरनगर, 27 मार्च 2026 (आरएनएस) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने गृह निवास बगिया में चैत्र शुक्ल पक्ष अष्टमी के पावन अवसर पर परिवार सहित विधि-विधान से मां दुर्गा कर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री निवास में चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर श्री रामनवमी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 25 मार्च से प्रारंभ हुए इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव के साथ शामिल होकर पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता कर रहे हैं। 25 मार्च से…
सुरेश सिंह बैस “शाश्वत”27 मार्च 2026/ मानव जीवन को यदि गहराई से देखा जाए तो यह केवल जन्म और मृत्यु के बीच की एक यांत्रिक यात्रा नहीं, बल्कि चेतना, उत्तरदायित्व और सृजनशीलता का अद्भुत संगम है। इस संगम को समझने के लिए “कर्ता, कर्म, कृति, कृतित्व और ईश्वर” जैसे शब्द किसी दार्शनिक ग्रंथ की परिभाषाएँ मात्र नहीं, बल्कि जीवन के मूल सूत्र हैं। ‘कर्ता’ वह है जो निर्णय करता है, दिशा चुनता है और क्रिया को जन्म देता है।अर्थात वह स्वयं मनुष्य, जो अपने विवेक और संकल्प के आधार पर जीवन को आकार देता है। किंतु कर्ता होना केवल अधिकार…
बिलासपुर 27 मार्च 2026/ शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर बहन को हथौड़े से मारपीट करने वाला आरोपी भाई कोनी पुलिस की गिरफ्त में। आरोपी मानेश्वर मनहर पिता स्व. शिव नारायण उम्र 33 वर्ष सा. आनंद मार्ग स्कूल के पास कोनी, थाना कोनी को जेल भेजा गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में सीएसपी पंकज कुमार पटेल व नगर पुलिस अधीक्षक श गगन कुमार के मार्गदर्शन में अपराधियों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही की जा रही है। पीड़िता कु.मिनेश्वरी मनहर में थाना आकर रिपोर्ट किया कि 24 मार्च को अपने देव नगर कोनी स्थित घर अकेली…
