Author: HD MAHANT
बिलासपुर 1 अप्रैल 2026/ रसोई के बजट पर एक और मार पड़ी है। खाने के तेल में कंपनियों ने पहले पैकेट का वजन घटाया और अब कीमतें भी बढ़ा दी हैं। सोयाबीन, सनफ्लावर, सरसों और पाम तेल के कई ब्रांड्स में प्रति किलो 12.50 से 13 रुपए तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे आम उपभोक्ता पर सीधा असर पड़ रहा है। बाजार में पहले 910 ग्राम में मिलने वाला तेल अब घटकर 750-800 ग्राम के पैकेट में बेचा जा रहा है। उदाहरण के तौर पर किंग्स ब्रांड का पैकेट 750 ग्राम कर दिया गया है, जिसकी कीमत करीब…
बिलासपुर 1 अप्रैल 2026/ शहर में इन दिनों सड़कों के बीच बनाए जा रहे ऊंचे और चौड़े डिवाइडरों को लेकर आम लोगों और व्यापारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि सड़क की चौड़ाई के अनुपात में डिवाइडरों का निर्माण नहीं किया जा रहा, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होने के साथ हादसों की आशंका भी बढ़ गई है।देवकीनंदन चौक से संतोष भुवन चौक, दयालबंद, अग्रसेन चौक से बस स्टैंड मार्ग सहित कई प्रमुख सड़कों पर बनाए जा रहे डिवाइडरों की ऊंचाई 9 इंच से 15 इंच तक अलग-अलग है। कई स्थानों पर ये जरूरत से ज्यादा ऊंचे और…
बिलासपुर 1 अप्रैल 2026/ खमतराई स्थित शिवा विहार कॉलोनी में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ नगर निगम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। करीब 50 एकड़ क्षेत्र में बिना अनुमति प्लॉट काटकर किए जा रहे निर्माण कार्यों को ध्वस्त किया गया। निगम की भवन शाखा की टीम ने मौके पर पहुंचकर 30 से अधिक बाउंड्रीवाल, अवैध सीसी सड़कें और प्लिंथ लेवल तक बने लगभग 50 निर्माणों को जेसीबी से गिरा दिया।कार्रवाई के दौरान 18 ऐसे मकानों को नहीं तोड़ा गया, जिनमें लोग निवास कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार इन मामलों में अलग से वैधानिक प्रक्रिया अपनाई जाएगी।भवन…
सुरेश सिंह बैस रायपुर 31 मार्च 2026/ आने वाले कुछ वर्षों में छत्तीसगढ़ की राजनीति बड़े बदलावों की साक्षी बनने जा रही है। प्रस्तावित राष्ट्रीय जनगणना 2027 और उसके बाद होने वाली परिसीमन प्रक्रिया से प्रदेश का राजनीतिक नक्शा पूरी तरह बदल सकता है। जनगणना 2027 और परिसीमन से बदलेगा पूरा राजनीतिक भूगोल वर्तमान में 90 सीटों वाली विधानसभा के 120 सीटों तक विस्तार की प्रबल संभावना जताई जा रही है। वहीं, 11 लोकसभा सीटों की संख्या में भी वृद्धि हो सकती है। इस बदलाव का असर केवल सीमाओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि दशकों से स्थापित राजनीतिक और जातिगत…
बिलासपुर 31मार्च 2026/ जिले का पहला फायर स्टेशन कुदुदंड के पंप हाउस में आकार ले रहा है। शासन द्वारा इसके निर्माण के लिए 1 करोड़ 50 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। फायर स्टेशन बनने के बाद अब तक खुले में पड़े रहने वाले अग्निशमन वाहनों को भी छत नसीब हो सकेगी। इसी तरह स्टेशन परिसर में बनाए जाने वाले पानी के बड़े टैंकों में पानी का अधिक स्टोरेज किया जा सकेगा, जो शहर के भीतर आगजनी की घटनाओं पर जल्द नियंत्रण पाने में सहायक साबित होंगे। गर्मी के दिनों में हर साल आगजनी की घटनाओं में बड़ा…
बिलासपुर। शराब के नशे में धुत्त होकर गाड़ी चलाना उसके बाद बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी करके तमाशा करने वाले युवक के खिलाफ तारबाहर पुलिस ने कार्रवाई की है। पकड़ा गया युवक नशे में धुत्त था जो पुलिस को देखकर माफी मांग रहा था। दरअसल तारबाहर पुलिस ने बताया कि सडक दुघर्टना की रोकथाम करने के लिए और शराब के नशे में वाहन चलाने वाले के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी दौरान तारबाहर पुलिस ने सुबह करीब 3.30 बजे रात्रि पेट्रोलिंग पार्टी को पेट्रोलिंग दौरान एफसीआई चौक के पास एक आई 20 कार क्र सीजी 31 ए…
बिलासपुर 31 मार्च 2026/ प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता और रंगकर्मी राजेंद्र गुप्ता यहाँ आ रहे हैं। यहाँ दो अप्रैल गुरुवार को कवि धूमिल की रचना पटकथा का नाट्य मंचन करेंगे। यह कार्यक्रम सी एम डी चौक स्थित आई.एम.ए. भवन में होगा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और आधारशिला के सहयोग से प्रगतिशील लेखक संघ और इप्टा की बिलासपुर इकाई द्वारा आयोजित नाट्य शो 2 अप्रैल को संध्या सात बजे होगा। माचिस, लगान तलवार जैसी प्रसिद्ध फिल्मों के साथ ही चंद्रकांता, चिड़ियाघर, बालिका वधू, लागी तुमसे लगन जैसे लोकप्रिय टी वी धारावाहिकों में अपने अभिनय से अलग ही पहचान बना चुके राजेंद्र गुप्ता का…
बजरंगबली का प्रकटीकरण : अद्भुत शक्ति, अनंत भक्ति और लोकजीवन की अमर चेतना भारतीय सनातन परंपरा में यदि किसी देवता को बल, बुद्धि, भक्ति और निर्भयता का अद्वितीय संगम माना गया है, तो वह हैं पवनपुत्र हनुमान बजरंगबली। उनका प्रकटीकरण केवल एक पौराणिक घटना नहीं, बल्कि यह उस दिव्य ऊर्जा का अवतरण है जो मानव जीवन को साहस, सेवा और समर्पण की दिशा देती है। किंतु जनसामान्य के बीच प्रचलित कथाओं से परे भी उनके प्राकट्य और स्वरूप से जुड़े अनेक ऐसे रहस्य और तथ्य हैं, जो अत्यंत रोचक और कम ज्ञात हैं। हनुमान जी का जन्म त्रेतायुग में चैत्र…
रायपुर 30 मार्च 2026/ रात जैसे ही गहरी हुई, कई लोग ‘मौज-मस्ती’ के मूड में स्टेयरिंग पकड़कर सड़कों पर निकल पड़े, लेकिन उन्हें क्या पता था कि हर मोड़ पर इस बार पुलिस उनकी ‘पार्टी’ का हिसाब लेने खड़ी है, और फिर जो हुआ उसने पूरे शहर को चौंका दिया—सिर्फ 3 से 4 घंटे की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 159 लोग नशे में वाहन चलाते पकड़े गए, एक ऐसा आंकड़ा जिसने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और 154 मामलों का पुराना रिकॉर्ड भी पीछे छूट गया। 29 मार्च की देर रात रायपुर कमिश्नरेट की यातायात पुलिस ने शहर के 8 अलग-अलग…
बिलासपुर 30मार्च 2026/ न्यायधानी के बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से रविवार रात्रि उड़ान सेवा की ऐतिहासिक शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नाइट ऑपरेशन्स का लोकार्पण किया और इसी दौरान स्वयं रात में पहली उड़ान से रायपुर के लिए रवाना हुए। विधायक धर्मजीत सिंह भी मुख्यमंत्री के साथ रात्रि कालीन उड़ान में रायपुर गए।उल्लेखनीय है कि एयरपोर्ट को 3 सी वीएफआर से 3 सी आई एफ आर श्रेणी में उन्नत करने के लिए कुल 31 करोड़ 1 लाख रुपए की लागत से कार्य किया गया है। इस उन्नयन के बाद डीजीसीए ने 6 फरवरी 2026 को 3 सी आई…

