Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT
नई दिल्ली 19 अगस्त 2026/ देशभर के न्यायिक अधिकारियों (Judicial Officers) की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष किए जाने का मामला एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल अदालत ने कोई अंतिम फैसला नहीं दिया है, लेकिन सभी राज्य सरकारों और हाई कोर्ट से इस मुद्दे पर दोबारा विचार कर अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने 22 जुलाई 2026 को अंतरिम व्यवस्था देते हुए कहा था कि यदि कोई राज्य सरकार संबंधित हाई कोर्ट से परामर्श के बाद न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने का निर्णय लेती…
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 19 अगस्त। जिले में पशुपालन को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में पशुधन विकास विभाग ने उल्लेखनीय पहल की है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में उप संचालक डॉ. महेंद्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में जिले के 263 पशुपालकों को कुल 2 करोड़ 7 लाख 25 हजार 375 रुपये का किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी-एएचडी) ऋण उपलब्ध कराया गया है। इससे पशुपालकों को अपने व्यवसाय के विस्तार के साथ आर्थिक मजबूती भी मिल रही है। विभाग के अनुसार मार्च 2026 से जून 2026 के बीच विभिन्न बैंकों को पशुपालन के लिए कुल 408 केसीसी (एएचडी) प्रकरण भेजे गए…
केशव सलहोत्रा /जगदलपुर, 17 अगस्त 2026/ पारिवारिक तनाव से परेशान प्रशिक्षु डीएसपी के गनमैन ने सोमवार दोपहर अपनी सर्विस इंसास रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज से पथरागुड़ा इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आरक्षक को तत्काल महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, प्रशिक्षु डीएसपी सुमित चंद्रा के गनमैन के रूप में पदस्थ 30 वर्षीय आरक्षक विजय जेना पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक तनाव में था। बताया जा रहा है कि उसने अपनी परेशानी की जानकारी विभाग के…
रायपुर 1 अगस्त 2026/ डीडी नगर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टा ऐप के जरिए सट्टा संचालित करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और डीडी नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गोल चौक स्थित एक किराये के मकान पर दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा गया। मौके से 7 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, ₹17,200 नकद और वाई-फाई राउटर सहित करीब ₹2 लाख का सामान जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ थाना डीडी नगर में अपराध क्रमांक 457/26 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 7 में मामला दर्ज किया गया…
रायपुर 30जुलाई 2026/ राजधानी रायपुर के कृष्णा पब्लिक स्कूल, सरोना में शुक्रवार 31 जुलाई से सीबीएसई पूर्व क्षेत्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ होने जा रहा है। चार दिवसीय इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के पूर्वी क्षेत्र के 290 विद्यालयों के लगभग 1200 छात्र-छात्राएं अपनी स्केटिंग प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा सहित कई राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता का पंजीयन कार्य 30 जुलाई को सीबीएसई ऑब्जर्वर एवं रोलर स्केटिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किशोर भंडारी की मौजूदगी में पूरा किया गया। सुबह नवा…
श्रावण मास: भक्ति, तप, ज्ञान और शिव कृपा प्राप्ति का सर्वोत्तम अवसर धर्म डेस्क | 30 जुलाई 2026/ सनातन धर्म में श्रावण मास भगवान शिव को अत्यंत प्रिय माना गया है। मान्यता है कि इस पवित्र माह में की गई शिव आराधना, रुद्राभिषेक, जप, दान, व्रत और शिव पुराण का श्रवण अथवा स्वाध्याय अनेक जन्मों के पापों का नाश कर शिव कृपा प्रदान करता है। प्रथम सावन का विशेष महत्व इसलिए भी है क्योंकि यह साधना, आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक जागरण का शुभारंभ माना जाता है। शिव पुराण के अनुसार सम्पूर्ण सृष्टि में व्याप्त प्रत्येक प्राणी, प्रत्येक पदार्थ और प्रत्येक चेतना…
बिलासपुर | 29 जुलाई 2026 / किसी अभिनेता का प्रशंसक होना आम बात है, लेकिन जब यही प्रशंसक चार दशक तक बिना किसी विराम के अपने चहेते सितारे का जन्मदिन मनाता रहे, उसे समाजसेवा से जोड़ दे और हर साल हजारों लोगों को उस जश्न का हिस्सा बनाए, तो वह केवल प्रशंसक नहीं, बल्कि मिसाल बन जाता है। बिलासपुर के मध्यनगरी चौक पर बुधवार को एक बार फिर ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की गूंज, आसमान में उड़ते रंग-बिरंगे गुब्बारे, केक कटने की खुशियां और लोगों की भीड़ इस बात की गवाह बनी कि चुट्टू अवस्थी का अभिनेता…
कोरबा/पाली, 27 जुलाई 2026/ बाहर मूसलाधार बारिश थी, रास्ते कीचड़ से लथपथ थे, लेकिन सामाजिक दायित्व का भाव इन मुश्किलों से बड़ा साबित हुआ। पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुटेलामुड़ा में जब स्वर्गीय लूरदास मानिकपुरी के अंतिम नहावन, चंदनपान और चलावा चौका का कार्यक्रम आयोजित हुआ, तब प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ललित कुमार मानिकपुरी स्वयं वहां पहुंचकर शोकाकुल परिवार के साथ खड़े दिखाई दिए। यह केवल औपचारिक उपस्थिति नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और आत्मीयता का जीवंत संदेश था। कार्यक्रम के दौरान डॉ. ललित मानिकपुरी ने दिवंगत लूरदास मानिकपुरी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि…
रायपुर, 26 जुलाई 2026/ प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़ ने रविवार को राजधानी रायपुर के कोटा वार्ड-23 में संगठनात्मक विस्तार करते हुए नई वार्ड इकाई का गठन किया। प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ललित कुमार मानिकपुरी ने सर्वसम्मति से युवा चिकित्सक डॉ. कमल मानिकपुरी को आगामी आदेश तक कोटा वार्ड इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया। बैठक में सामाजिक एकजुटता, संगठन विस्तार और जनभागीदारी को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक दोपहर एक बजे प्रदेश कार्यालय, कोटा वार्ड-23 में आयोजित हुई, जिसमें समाज के बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए। विचार-विमर्श के दौरान महानगर…
अनुपपुर 19 जुलाई 2026/ अमरकंटक में आयोजित पनिका समाज की राष्ट्रीय बैठक से अनुसूचित जनजाति (एसटी) दर्जा बहाली की मांग को नया बल मिला। विभिन्न राज्यों से जुटे प्रतिनिधियों ने साझा रणनीति बनाते हुए चरणबद्ध आंदोलन और सरकारों पर दबाव बढ़ाने का ऐलान किया। अमरकंटक के कपिलधारा मार्ग स्थित धारकुंडी आश्रम सभागार में रविवार को पनिका समाज की अखिल भारतीय राष्ट्रीय बैठक आयोजित हुई। समाजसेवी बिहारीदास मुरचुले के नेतृत्व में हुई इस बैठक में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों से आए पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य पनिका समाज को पुनः अनुसूचित…
