Author: HD MAHANT
सुरेश सिंह बैस 30 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ के घने वन, जो कभी हाथियों के सुरक्षित आवास माने जाते थे, आज एक जटिल संकट के साक्षी बनते जा रहे हैं। सरकार द्वारा हाथियों के संरक्षण के लिए अनेक योजनाएं संचालित किए जाने के बावजूद जमीनी स्तर पर हालात चिंताजनक बने हुए हैं। आंकड़े साफ संकेत देते हैं कि न केवल मानव-हाथी संघर्ष, बल्कि प्रबंधन की खामियां, प्राकृतिक जोखिम और निगरानी की कमी भी हाथियों की लगातार हो रही मौतों के पीछे प्रमुख कारण बनकर उभर रहे हैं। 6 वर्ष में हाथियों की मौत का आंकड़ा पिछले छह वर्षों के आंकड़ों पर…
बिलासपुर 30मार्च 2026/ जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करने हेतु दो दिवसीय शैक्षणिक दिशा भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न स्व-सहायता समूहों एवं हितार्थ एक सेवा संस्था से जुड़ी करीब 100 महिलाओं को सूरजपुर जिले के भैयाथान-ओड़गी स्थित रेडी-टू-ईट (पूरक पोषण आहार) निर्माण इकाई का भ्रमण कराया गया।27 एवं 28 मार्च को आयोजित इस भ्रमण दल का नेतृत्व हितार्थ एक सेवा संस्था की संचालिका सुनीता सिंह ने किया। सभी महिलाएं दो बसों में सवार होकर बिलासपुर के नेहरू चौक से प्रातः 8 बजे…
रायपुर 29 मार्च 2026/ मानवता और राष्ट्रभक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला, जहां JCI रायपुर संस्कार द्वारा शनिवार से शंकर नगर स्थित बिलासा ब्लड बैंक में 7 दिवसीय MEGA Blood Donation Drive शुरू किया गया, यह अभियान देश के वीर शहीदों को समर्पित है और युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का बड़ा सामाजिक प्रयास बनकर सामने आया है, अभियान के दौरान क्या हुआ—6 युवाओं ने पहली बार रक्तदान कर समाज को संदेश दिया, कब हुआ—गत दिवस अभियान के दौरान, कहां हुआ—रायपुर के शंकर नगर स्थित ब्लड बैंक में, किसने किया—JCI रायपुर संस्कार के सदस्यों और युवाओं ने,…
बिलासपुर। वन मंडल बिलासपुर क्षेत्र के नीरतू गांव के सागौन जंगल में लगी भीषण आग ने वन संपदा को गहरे संकट में डाल दिया है। आग लगातार फैलती जा रही है और सागौन के बहुमूल्य पेड़ धू-धू कर जल रहे हैं। इसके साथ ही जंगल में रहने वाले वन्य जीवों का अस्तित्व भी खतरे में पड़ गया है। आग की लपटें कई हिस्सों तक पहुंच चुकी हैं, जिससे आसपास के गांवों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि आग लगने की सूचना समय रहते फॉरेस्ट विभाग को दे दी गई थी, लेकिन विभाग…
बिलासपुर । पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति द्वारा अर्थ आवर दिवस के अवसर पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में सभी लाईट बंद कर पंच दीप प्रज्जवलित कर दीप की रोशनी में संगोष्ठी का शुभारम्भ हुआ। डाॅ विनय कुमार पाठक पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति थावे विद्यापीठ गोपालगंज बिहार के मुख्य आतिथ्य, डाॅ राघवेन्द्र कुमार दुबे की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ साहित्यकार विष्णु कुमार तिवारी एवं सनत तिवारी के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डाॅ विनय कुमार पाठक ने कहा कि– “आज के आधुनिक युग में विज्ञान और तकनीक ने हमारे…
बिलासपुर।पश्चिम एशिया में उत्पन्न हो रहे तनावपूर्ण हालातों को देखते हुए बिलासपुर संभाग में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत संभागीय कमिश्नर सुनील जैन और आईजी रामगोपाल गर्ग ने मंथन सभाकक्ष में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक लेकर हालात की गहन समीक्षा की और कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित तेल कंपनियों के अधिकारियों, डीलरों व वितरकों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए।बैठक में कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने साफ किया कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का स्थानीय स्तर पर कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े, इसके लिए हर…
बिलासपुर। शहर के खेल प्रेमियों और उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के लिए 12 एकड़ जमीन आवंटन की प्रक्रिया जल्द पूरी होने जा रही है। इस पहल से बिलासपुर का नाम राष्ट्रीय क्रिकेट के मानचित्र पर प्रमुखता से दर्ज होगा।नगर विधायक अमर अग्रवाल ने बताया कि शहर के मंगला क्षेत्र में स्टेडियम निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित कर ली गई है। अब जमीन के मूल्यांकन और परियोजना लागत निर्धारण के बाद निर्माण कार्य तेजी से शुरू किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया के अगले डेढ़ से 2 वर्ष के भीतर यह स्टेडियम पूरी तरह…
बिलासपुर। तखतपुर के पास ग्राम मोढ़े में एक शादी समारोह उस वक्त हिंसा और दहशत में बदल गया, जब डीजे पर नाचने को लेकर शुरु हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते बड़े झगड़े में तब्दील हो गया। बारातियों और स्थानीय ग्रामीणों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने बारातियों के वाहनों में भी भारी तोड़फोड़ की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार रात ग्राम मोढ़े से एक बारात गाजे-बाजे के साथ ग्राम कुंआ पहुंची थी। शादी का माहौल खुशनुमा था और बाराती डीजे की धुनों पर नाच रहे थे। इसी दौरान…
सुरेश सिंह बैस “शाश्वत”बिलासपुर,छ ग 28 मार्च 2026 हाल ही में वैश्विक मीडिया और सोशल प्लेटफॉर्म पर “सिकाडा” नाम तेजी से चर्चा में आया है। अनेक लोगों के मन में यह भ्रम पैदा हो गया कि “सिकाडा” कोई नया कीटजनित वायरस या महामारी है, जबकि वास्तविकता इससे अलग और अधिक वैज्ञानिक है। “सिकाडा” दरअसल कोई नया जीव नहीं, बल्कि कोविड-19 का एक नया वेरिएंट है, जिसे वैज्ञानिक रूप से BA.3.2 नाम दिया गया है। यह नामकरण उसके व्यवहार के कारण किया गया है, न कि उसके स्रोत के कारण। “सिकाडा” वेरिएंट ताज़ा वैज्ञानिक रिपोर्टों के अनुसार, यह वेरिएंट पहली बार…
सारंगढ़-बिलाईगढ़ 28 मार्च 2026/ विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष पहल करते हुए प्रांजल वेलफेयर फाउंडेशन में दंत परीक्षण और डेंटल किट वितरण किया गया, “स्वस्थ मुंह, सुखी जीवन” थीम के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों को मुख स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया और मौके पर ही उनके दांतों की जांच कर जरूरी सलाह दी गई, परीक्षण दल में दंत रोग विशेषज्ञ और जिला नोडल अधिकारी राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य नियंत्रण कार्यक्रम डॉ इन्दु सोनवानी तथा दंत चिकित्सक सहायक रविन्द्र सिदार मौजूद रहे जिन्होंने बच्चों की स्थिति का आकलन कर उन्हें उचित देखभाल के तरीके बताए,…

