Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT
रायपुर 3 फरवरी 2026/भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. किरण बघेल ने कहा है कि केन्द्रीय बजट-2026-27 ने ‘महिला विकास’ से आगे बढ़कर ‘महिला नेतृत्व वाले विकास’ पर ध्यान केंद्रित किया है। इस बजट का सबसे क्रांतिकारी कदम ‘शी-मार्ट’ की घोषणा है, जो ग्रामीण महिला उद्यमियों की आर्थिक शक्ति को एक नई पहचान देने वाला है। डॉ. (श्रीमती) बघेल ने कहा कि केन्द्र सरकार अब महिलाओं को केवल ‘लाभार्थी’ नहीं, बल्कि ‘आर्थिक प्रगति में सहभागी’ के रूप में देख रही है। शी-मार्ट जैसे प्रयास ग्रामीण अर्थव्यवस्था को औपचारिक रूप देंगे और महिलाओं को वैश्विक मूल्य श्रृंखला से जोड़ेंगे। यह…
रायपुर।ठंड के मौसम में जरूरतमंद बुज़ुर्गों के लिए सेवा और मानवीय संवेदना का अनुकरणीय उदाहरण सामने आया, जब रायपुर स्थित शरणार्थी वृद्ध माता केंद्र एवं विद्याश्रम आंगनवाड़ी (पीछे) में कुल 104 कंबलों का वितरण किया गया। यह सेवा कार्यक्रम राष्ट्रीय हिंदू संगठन छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष खोकन कुंडू के माध्यम से संपन्न हुआ, जिसमें माननीय विकास रूपरेला दानदाता रहे। इस अवसर पर चंदन दीवानी, महेश खिलवानी, गणेश दास सहित अन्य सहयोगियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कंबलों के साथ-साथ बुज़ुर्ग माताओं को बिस्किट भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान खोकन कुंडू ने कहा कि वृद्ध आश्रम में निरंतर सेवा, जन्मदिन…
संत समागम समारोह की राशि 50 लाख से बढाकर 75 लाख करने की घोषणा रायपुर, 02 फरवरी 2026 /मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ तेजी से विकसित प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को बहुत आगे ले जाना है और विकसित प्रदेश के रूप में खड़ा करना है। उन्होंने संत समागम समारोह दामाखेड़ा की राशि 50 लाख रूपये से बढाकर 75 लाख रूपये करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल रविवार को कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में माघ पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित सतगुरु कबीर संत समागम समारोह में शामिल हुए। इस अवसर…
बिलासपुर । सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजकिशोर नगर में रॉयल पैलेस के पीछे स्थित जेम्स सिंह नामक व्यक्ति के निजी आवास में प्रार्थना सभा की आड़ में हिंदू समुदाय के लोगों को गुमराह करने का आरोप लगा है। बजरंग दल के जिला संयोजक गौरव धनकर द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई लिखित शिकायत के अनुसार, उन्हें मुखबिरों से सूचना मिली थी कि जेम्स सिंह अपने घर में बिना किसी वैध अनुमति के प्रार्थना भवन संचालित कर रहा है, जहाँ लगभग 16 अन्य लोगों को प्रलोभन देकर और डरा-धमकाकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। शिकायतकर्ता…
बिलासपुर। संभागीय मुख्यालय बिलासपुर में धरना प्रदर्शन के लिए नए स्थल निर्धारण के लिए 2 फरवरी को शाम 5 बजे जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में जरूरी बैठक आहूत की गई है। कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह की मौजूदगी में विभिन्न संगठनों से विचार विमर्श कर नए स्थल का चिन्हांकन किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संजय अग्रवाल ने बैठक में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक, में व्यावसायिक और शासकीय कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों को शामिल होने का अनुरोध किया है। लोकतांत्रिक व्यवस्था व संविधान में दिए गए अधिकारों के अंतर्गत सभी नागरिकों और संगठनों को विधि पूर्वक, शांति पूर्ण…
बिलासपुर। सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक होता जा रहा है। क्षेत्र में संचालित कई फैक्ट्रयों में मानकों के विपरीत कम ऊंचाई की चिमनियां लगी हुई हैं, जिनसे जहरीला काला धुआं सीधे आसपास के इलाकों में फैल रहा है। इससे पर्यावरण के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्पंज आयरन और स्टील प्लांट से निकलने वाला धुआं और धूल हवा को जहरीला बना रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि बच्चों और बुजुर्गों को सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन, त्वचा रोग और अन्य बीमारियों का सामना…
धान उठाव के लिए 340769.60 मीट्रिक टन डीओ और टीओ जारी 92 प्रकरण दर्ज कर राइस मिलर और कोचियाओ से 23498 क्विंटल धान जप्त जप्त धान का बाजार मूल्य लगभग 07 करोड़ 28 लाख रूपये 02 राईस मिल एवं 17 कोचियों के गोदाम सील सारंगढ़-बिलाईगढ़, 31 जनवरी 2026/राज्य शासन के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के कुशल नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से प्रारंभ की गई, जिला में कुल पंजीकृत 89274 किसानों का कुल पंजीकृत रकबा 92298.204 हेक्टेयर है। 31 जनवरी 2026 की स्थिति में…
हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहने परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में दिया जाएगा प्रवेश काले, गहरे नीले, हरे, जामुनी, मैरून, बैगनी रंग व गहरे चॉकलेटी रंग का कपड़ा पहनना वर्जित सारंगढ़ बिलाईगढ़, 31 जनवरी 2026 छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता (सीजी टीईटी) परीक्षा 1 फ़रवरी को दो पाली में किया जाएगा। परीक्षार्थी, परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचे ताकि उनका फ्रिस्किंग एवं फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र से सत्यापन किया जा सके। परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जायेगा।…
रायपुर, 30 जनवरी 2026/शहर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से रायपुर पुलिस द्वारा नॉर्थ जोन क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत चाकूबाजों, गुंडा-बदमाशों, निगरानी बदमाशों, असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 62 आरोपियों को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर के निर्देशानुसार यह अभियान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम एवं सहायक पुलिस आयुक्त सुश्री पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान में नॉर्थ जोन के सभी थाना प्रभारी, राजपत्रित अधिकारी एवं पुलिस बल सक्रिय…
रायपुर के प्रशासनिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है। राजधानी रायपुर में पहली बार पुलिस कमिश्नर प्रणाली को औपचारिक रूप से लागू किया गया है। इस नई व्यवस्था के अंतर्गत वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजीव शुक्ला ने रायपुर के प्रथम पुलिस कमिश्नर के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने से राजधानी में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, त्वरित एवं सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इस प्रणाली के तहत पुलिस को प्रशासनिक एवं कार्यकारी शक्तियां मिलने से निर्णय प्रक्रिया में तेजी आएगी तथा अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था…
