बिलासपुर 24 मई 2026/ नगर के चकरभाठा थाना में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया जिसमें पत्नी द्वारा सोते समय पति के प्राइवेट पार्ट पर धारदार हथियार से हमला किया गया। पूरी घटना कुछ इस प्रकार है कि पीड़ित राजेश कौशिक और उसकी पत्नी द्रोपती कौशिक का आए दिन विवाद होता रहता था। इसी दरमियान बीती रात जब राजेश कौशिक शराब के नशे में घर आया पुनः पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की पत्नी ने कुछ करने का ठाना ,उसे समझ नहीं आया कि वह क्या करें और जब पति शराब के नशे में सोया हुआ था तब द्रौपदी कौशिक द्वारा नुकीले हथियार द्वारा उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला किया गया। जिससे राजेश कौशिक गंभीर रूप से घायल हो गया। चकरभाटा पुलिस थाना द्वारा महिला को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ किया जा रहा है। वहीं पीड़ित राजेश कौशिक को सिम्स में भर्ती किया गया है। जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।




