देश दुनिया
DMK लीडर ए राजा बोले- भारत को देश नहीं मानता:ये उप-महाद्वीप, देश का मतलब एक भाषा, एक संस्कृति होता है

तमिलनाडु में DMK सांसद ए राजा ने भारत को एक देश मानने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि भारत कभी देश था ही नहीं। एक देश का मतलब होता है, एक भाषा, एक संस्कृति और एक परंपरा। तब उसे देश कहा जाता है। ए राजा ने 3 मार्च को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बर्थडे पर कोयम्बटूर में हुई एक सभा में ये बयान दिया।