Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

प्रशिक्षु DSP के गनमैन ने खुद को मारी गोली, हालत खतरे से बाहर

17/08/2026 - 8:36 PM

ऑनलाइन सट्टा ऐप का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार; ₹2 लाख का सामान जब्त

02/08/2026 - 12:58 AM

रायपुर में स्केटिंग का महाकुंभ: CBSE पूर्व क्षेत्रीय प्रतियोगिता आज से, 290 स्कूलों के 1200 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

30/07/2026 - 9:01 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, August 18
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»बिलासपुर»बिलासपुर रेलवे मंडल की अभिनव पहल : ग्रामीणों को रेल लाइन, समपार फाटक एवं पशुधन सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक
बिलासपुर छत्तीसगढ़

बिलासपुर रेलवे मंडल की अभिनव पहल : ग्रामीणों को रेल लाइन, समपार फाटक एवं पशुधन सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

HD MAHANTBy HD MAHANT10/06/2026 - 10:14 AM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रेल लाइनों के निकट बसे 54 से अधिक गांवों में आयोजित हुए जनसंवाद कार्यक्रम

बिलासपुर 10 जून (आरएनएस) अंतरराष्ट्रीय समपार जागरूकता सप्ताह-2026 के अंतर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल द्वारा समपार सुरक्षा एवं रेलवे संरक्षा के प्रति जनजागरूकता फैलाने हेतु व्यापक जनसंवाद एवं ग्राम संपर्क अभियान संचालित किया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी साकेत रंजन के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत आज मंडल के विभिन्न समपार फाटकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।अभियान के अंतर्गत बिलासपुर मंडल के विभिन्न रेलखंडों में स्थित 54 से अधिक गांवों एवं बस्तियों में जनसंवाद एवं ग्राम संपर्क कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें 8600 से अधिक ग्रामीण नागरिकों, वाहन चालकों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित किया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नागरिकों को समपार फाटकों को सुरक्षित रूप से पार करने, रेल लाइन के समीप सतर्कता बरतने तथा सुरक्षित रेल संचालन में जनभागीदारी के महत्व के संबंध में जागरूक किया।अभियान के दौरान बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, रायगढ़, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, पेंड्रा-मरवाही, कोरिया-मनेन्द्रगढ़-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, अंबिकापुर एवं सुंदरगढ़ जिलों के अंतर्गत आने वाले अनेक गांवों एवं बस्तियों में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। विशेष रूप से इमलीछापर, विकास नगर, फोकटपारा, संजय नगर, रामसागर पारा, अमरैया पारा, भिलाईखुर्द, बरबसपुर, लालमाटी, पटाड़ी, पहंदा, बंधुआभाठा, बरपाली, धुलेना, मदवा बस्ती, लोनपुर, कोठारी बस्ती, सुहागपुर, जनमिपाली, रीवापार/बालपुर, शिवनी बस्ती, चैनपुर, साल्ही, लालपुर, भरौला, अमहा एवं सिमरिया सहित अनेक गांवों में ग्रामीण नागरिकों को रेलवे सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

See also  हुक्का पार्टी पर पुलिस का छापा, फार्म हाउस से छह युवक दबोचे, कोटपा एक्ट में कार्रवाई

8600 से अधिक ग्रामीणों से किया गया प्रत्यक्ष संवाद

कार्यक्रमों के दौरान ग्रामीणों को समपार फाटकों को सुरक्षित रूप से पार करने, रेल लाइन के समीप सतर्कता बरतने, बच्चों एवं पशुओं को रेलवे ट्रैक से दूर रखने तथा रेलवे ट्रैक के आसपास किसी भी प्रकार की असुरक्षित गतिविधि से बचने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। नागरिकों को यह भी बताया गया कि रेलवे ट्रैक पर चलना, ट्रैक को शॉर्टकट के रूप में उपयोग करना अथवा समपार फाटक बंद होने पर जल्दबाजी में उसे पार करने का प्रयास गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है।ग्रामीणों को विशेष रूप से यह समझाया गया कि रेलवे ट्रैक के निकट कूड़ा-कचरा अथवा खाद्य सामग्री फेंकने से पशु ट्रैक की ओर आकर्षित होते हैं, जिससे रेल एवं पशु दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। उपस्थित ग्रामीणों से अपने पशुधन की निगरानी रखने, मवेशियों को रेलवे ट्रैक एवं समपारों से दूर रखने तथा रेलवे संरक्षा में सक्रिय सहयोग देने की अपील की गई।जागरूकता अभियान में रेलवे सुरक्षा बल, परिचालन, इंजीनियरिंग एवं संरक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। उमरिया क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में रेलवे सुरक्षा बल के उप निरीक्षक, मंडल यातायात निरीक्षक, रेल पथ निरीक्षक तथा संरक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से नागरिकों की काउंसिलिंग कर उन्हें समपार सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई।बिलासपुर मंडल द्वारा संचालित यह अभियान केवल समपार सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि रेलवे ट्रैक के आसपास रहने वाले नागरिकों में संरक्षा संस्कृति विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। जनभागीदारी एवं जागरूकता के माध्यम से सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करने का प्रयास निरंतर जारी है।
सुरक्षित समपार – सुरक्षित जीवन”
आपकी सतर्कता, सबकी सुरक्षा

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

प्रशिक्षु DSP के गनमैन ने खुद को मारी गोली, हालत खतरे से बाहर

17/08/2026 - 8:36 PM

ऑनलाइन सट्टा ऐप का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार; ₹2 लाख का सामान जब्त

02/08/2026 - 12:58 AM

रायपुर में स्केटिंग का महाकुंभ: CBSE पूर्व क्षेत्रीय प्रतियोगिता आज से, 290 स्कूलों के 1200 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

30/07/2026 - 9:01 PM

40 साल से नहीं टूटा एक वादा! बिलासपुर के चुट्टू अवस्थी बने छत्तीसगढ़ के असली ‘संजू बाबा’

29/07/2026 - 11:52 AM

शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचे डॉ. ललित मानिकपुरी, निभाया सामाजिक दायित्व

27/07/2026 - 1:25 AM

रायपुर में मानिकपुरी समाज का संगठन विस्तार, युवा चेहरे पर लगा भरोसे की मुहर

26/07/2026 - 8:43 PM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

प्रशिक्षु DSP के गनमैन ने खुद को मारी गोली, हालत खतरे से बाहर

17/08/2026 - 8:36 PM

ऑनलाइन सट्टा ऐप का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार; ₹2 लाख का सामान जब्त

02/08/2026 - 12:58 AM

रायपुर में स्केटिंग का महाकुंभ: CBSE पूर्व क्षेत्रीय प्रतियोगिता आज से, 290 स्कूलों के 1200 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

30/07/2026 - 9:01 PM

प्रथम सावन का महा रहस्य! हर प्राणी-पदार्थ में विराजते हैं सदाशिव, जानिए शिव पुराण दान और स्वाध्याय की दिव्य महिमा

30/07/2026 - 9:40 AM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.