Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

तीज मिलन में उमड़ा मानिकपुरी पनिका समाज, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

20/09/2026 - 11:15 PM

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बिलासपुर के पनिका समाज दी प्रोफेसर डॉ फूलदास महंत को दी बधाई

20/09/2026 - 10:25 PM

केसारी में मवेशी तस्करी का खुलासा, 34 भैंस-भैंसे जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

18/09/2026 - 3:50 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, September 20
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»रायपुर»तीज मिलन में उमड़ा मानिकपुरी पनिका समाज, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
रायपुर छत्तीसगढ़

तीज मिलन में उमड़ा मानिकपुरी पनिका समाज, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

HD MAHANTBy HD MAHANT20/09/2026 - 11:15 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
मेधावी विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और वरिष्ठ महिलाओं का हुआ सम्मान; महिला सशक्तिकरण व सामाजिक एकता का दिया संदेश

रायपुर, 20 सितंबर 2026/ मानिकपुरी पनिका समाज महानगर रायपुर द्वारा सामाजिक एकता, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीज मिलन उत्सव का आयोजन नंदी हरदेव लाल मंदिर भवन प्रांगण, टिकरापारा में हर्षोल्लास के साथ किया गया। सद्गुरु कबीर साहेब की कृपा तथा पंथ प्रकाश मुनिनाम साहेब एवं पंथ श्री उदित मुनिनाम साहेब के आशीर्वाद से आयोजित कार्यक्रम में समाज की महिलाओं, बच्चों और परिवारों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

कार्यक्रम में अंताक्षरी, भजन, समूह एवं एकल गीत, समूह एवं एकल नृत्य, फुगड़ी, बोरी दौड़, कुर्सी दौड़ और प्रश्नोत्तरी सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। महिलाओं और बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल बना दिया। आयोजन के दौरान 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों, खिलाड़ियों तथा वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों को प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ललित कुमार मानिकपुरी ने कहा कि तीज मिलन केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि समाज के परिवारों को एक-दूसरे से जोड़ने और हमारी संस्कृति एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने का माध्यम है। ऐसे आयोजनों से महिलाओं, युवाओं और बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। उन्होंने समाजजनों से शिक्षा, संस्कार, आपसी सहयोग और सामाजिक एकता को मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन प्रभारी एर. किशन मानिकपुरी ने कहा कि समाज की प्रगति तभी संभव है, जब सभी वर्ग एकजुट होकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं। तीज मिलन जैसे आयोजन सामाजिक रिश्तों को मजबूत करने के साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभावान विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, महिलाओं और युवाओं को प्रोत्साहित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजनों को निरंतर आगे बढ़ाया जाना चाहिए, ताकि समाज में एकता, भाईचारा और सकारात्मक सोच मजबूत हो।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ललित कुमार मानिकपुरी, महानगर रायपुर अध्यक्ष प्रेम दास मानिकपुरी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन प्रभारी एर. किशन मानिकपुरी, प्रदेश सचिव एवं महानगर संगठन प्रभारी मोहन् दास मानिकपुरी, महानगर सचिव गणेश दास मानिकपुरी, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष त्रिरथ कुमारी मानिकपुरी, महानगर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मालती मानिकपुरी, रायपुर जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष राधा मानिकपुरी, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी त्रिलोचन मानिकपुरी, प्रदेश सचिव पुष्पा महंत, अनु मानिकपुरी, डिम्पल मानिकपुरी सहित समाजजन उपस्थित रहे।

आयोजन के माध्यम से समाज में आपसी भाईचारा, सामाजिक एकजुटता, महिला सशक्तिकरण तथा बच्चों और युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहन देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर समाज के पदाधिकारियों ने सभी समाजजनों, अतिथियों, माताओं-बहनों, युवाओं और बच्चों के प्रति आभार व्यक्त किया।
WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
See also  ट्रेन में किन्नरों के कथित अशोभनीय व्यवहार का वीडियो वायरल, दो गुटों के विवाद ने थाने तक पकड़ा तूल
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बिलासपुर के पनिका समाज दी प्रोफेसर डॉ फूलदास महंत को दी बधाई

20/09/2026 - 10:25 PM

केसारी में मवेशी तस्करी का खुलासा, 34 भैंस-भैंसे जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

18/09/2026 - 3:50 PM

ग़ज़ल का भविष्य उज्ज्वल है, बस उसे नई पीढ़ी की धड़कन से जोड़ना होगा : जसप्रीत ‘जाज़िम’ शर्मा

13/09/2026 - 11:50 PM

दुख की घड़ी में समाज के बीच पहुंचे डॉ. ललित मानिकपुरी, एकजुटता का दिया संदेश

10/09/2026 - 9:17 PM

बिलासपुर से गूंजा ST आरक्षण का शंखनाद, राष्ट्रीय बैठक में एकजुट हुआ पनिका समाज

07/09/2026 - 11:35 PM

जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा का बड़ा तोहफा: ‘मोर मयारू, तोर मयारू’ ने पहले ही दिन जीता दर्शकों का दिल

04/09/2026 - 11:47 PM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

तीज मिलन में उमड़ा मानिकपुरी पनिका समाज, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

20/09/2026 - 11:15 PM

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बिलासपुर के पनिका समाज दी प्रोफेसर डॉ फूलदास महंत को दी बधाई

20/09/2026 - 10:25 PM

केसारी में मवेशी तस्करी का खुलासा, 34 भैंस-भैंसे जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

18/09/2026 - 3:50 PM

ग़ज़ल का भविष्य उज्ज्वल है, बस उसे नई पीढ़ी की धड़कन से जोड़ना होगा : जसप्रीत ‘जाज़िम’ शर्मा

13/09/2026 - 11:50 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.