देश दुनिया

भारत सरकार की तरफ से अंडरवर्ल्ड डॉन को नए साल का तोहफा! मुंबई और रत्नागिरी में मौजूद दाऊद इब्राहिम की प्रॉपर्टी होगी नीलाम

बीते दिनों अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को कराची में किसी अज्ञात शख्स द्वारा जहर दिए जाने की खबर आई थी, जिसके बाद यह खबर भारतीय मीडिया में छाई हुई थी, लेकिन कुछ दिनों बाद ही इसपर कोई अपडेट नहीं आया, न ही किसी तरह की अधिकारिक पुष्टि हुई. वहीं अब एक बार भी भारत के मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. लेकिन इस बार ये खबर भारत से ही है, दरअसल दाऊद के रत्नागिरि के बंगले और आम के बगीचे समेत 4 प्रोपर्टी की नीलामी की जाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 5 जनवरी 2024 को नीलामी होगी.

जानिए पहले कब क्या हुआ नीलाम

  • 2000 में दाऊद की 11 संपत्तियां नीलाम हुई थीं, इन्हें इनकम टैक्स विभाग ने नीलाम किया था.
  • 2020 में 1.10 करोड़ कीमत की संपत्ति नीलाम हुई थी, इसमें दो प्लॉट और बंद पड़ा पेट्रोल पंप शामिल था.
  • 2018 में एक होटल, एक गेस्ट हाउस और एक बिल्डिंग बेची गई थी.
  • 2018 के दौरान दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर का दक्षिण मुंबई का फ्लैट भी जांच एजेंसी नीलाम करने में कामयाब रही थी.

Related Articles

Back to top button