Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

स्वस्थ पंचायत से समृद्ध भारत का संकल्प, पिथौरा में स्वास्थ्य मेले का आयोजन; विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने मितानिन बहनों के योगदान को सराहा

27/11/2026 - 10:41 PM

खेल मैदान में दिखा प्रतिभाओं का दम, भगतदेवरी में 1200 विद्यार्थियों ने लिया खेल प्रतियोगिता में हिस्सा

27/11/2026 - 10:38 PM

सिरपुर महोत्सव 2027: इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति के रंगों से सजेगी ऐतिहासिक नगरी, 20 से 22 फरवरी तक होगा भव्य आयोजन

27/11/2026 - 10:33 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, November 29
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»रायपुर»संगठन से सरकार तक समीक्षा, स्मृति ईरानी के रायपुर दौरे में 12 बैठकों पर नजर
रायपुर छत्तीसगढ़

संगठन से सरकार तक समीक्षा, स्मृति ईरानी के रायपुर दौरे में 12 बैठकों पर नजर

HD MAHANTBy HD MAHANT24/10/2026 - 8:57 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर 24 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ में भाजपा संगठन और सरकार के कामकाज की समीक्षा के लिए प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू 25 और 26 अक्टूबर को दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचेंगे। इस दौरान संगठनात्मक मजबूती, आगामी रणनीति और सरकार के कामकाज से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी।

पार्टी नेतृत्व ने इस दौरे के दौरान प्रदेश पदाधिकारियों से लेकर सांसदों, विधायकों, मंत्रियों और निगम-मंडल के अध्यक्षों तक के साथ बैठकों का कार्यक्रम तैयार किया है। दो दिनों में होने वाली बैठकों के जरिए भाजपा नेतृत्व संगठन और सरकार के बीच समन्वय की स्थिति का आकलन करेगा। पहले दिन संगठन के मौजूदा और पूर्व पदाधिकारियों के साथ कोर ग्रुप की बैठक होगी, जबकि दूसरे दिन विधायकों, सांसदों, मंत्रियों और निगम-मंडल के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी। विचार परिवार के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी कार्यक्रम का हिस्सा है। प्रदेश प्रभारी बनने के बाद स्मृति ईरानी का यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा है।

पहले दिन संगठन और कोर ग्रुप पर फोकस

प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू 25 अक्टूबर को रायपुर पहुंचने के बाद सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनेंगे। इसके बाद सुबह 11.30 बजे से प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री (संगठन) और प्रदेश महामंत्रियों के साथ संगठनात्मक बैठक होगी।

दोपहर 12.30 बजे प्रदेश पदाधिकारियों के साथ समीक्षा और रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद संभाग प्रभारियों, सह प्रभारियों, जिला प्रभारियों, जिला सह प्रभारियों और जिला अध्यक्षों की संयुक्त बैठक होगी।

इस बैठक में प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। दोपहर 3.30 बजे पूर्व सांसदों और विधायकों के साथ बैठक प्रस्तावित है। इसके बाद शाम 5.30 बजे से पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों के साथ चर्चा होगी।

See also  रंग लगाने को लेकर विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, 7 आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार

दिन की सबसे महत्वपूर्ण बैठकों में शाम 7 बजे से होने वाली भाजपा कोर ग्रुप की बैठक शामिल है। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठन और राजनीतिक रणनीति से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श होगा।

दूसरे दिन सत्ता और संगठन के बीच समन्वय पर चर्चा

दौरे के दूसरे दिन 26 अक्टूबर को प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी सुबह 10 बजे से भाजपा विधायकों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद सुबह 11.30 बजे प्रदेश के सांसदों के साथ संवाद होगा। दोपहर 12.30 बजे से राज्य मंत्रिमंडल के मंत्रियों के साथ विशेष बैठक निर्धारित है।

इन बैठकों में सरकार की प्राथमिकताओं, संगठन की अपेक्षाओं और जनप्रतिनिधियों की भूमिका से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की संभावना है। दोपहर 3 बजे से निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड के अध्यक्षों तथा उपाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक होगी। इसके बाद शाम 4.30 बजे विचार परिवार के प्रमुख पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया जाएगा।

संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा पर नजर

स्मृति ईरानी और सिद्धार्थ शम्भू का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब भाजपा संगठन के विभिन्न स्तरों पर गतिविधियों और सरकार के कामकाज के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया जा रहा है। दो दिनों के कार्यक्रम में मौजूदा पदाधिकारियों के साथ पूर्व नेताओं को भी शामिल किया गया है।

इससे संगठन के अनुभव और वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर व्यापक चर्चा का अवसर मिलेगा। संगठन से लेकर सत्ता से जुड़े प्रतिनिधियों तक के साथ बैठकों का सिलसिला इस दौरे को महत्वपूर्ण बनाता है।

अब नजर इस बात पर रहेगी कि इन बैठकों में किन मुद्दों पर प्राथमिकता से चर्चा होती है और संगठनात्मक समीक्षा के बाद पार्टी स्तर पर क्या दिशा-निर्देश सामने आते हैं।

See also  महतारी वंदन से बेटी पढ़ाओ को मिल रहा संबल
WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

स्वस्थ पंचायत से समृद्ध भारत का संकल्प, पिथौरा में स्वास्थ्य मेले का आयोजन; विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने मितानिन बहनों के योगदान को सराहा

27/11/2026 - 10:41 PM

खेल मैदान में दिखा प्रतिभाओं का दम, भगतदेवरी में 1200 विद्यार्थियों ने लिया खेल प्रतियोगिता में हिस्सा

27/11/2026 - 10:38 PM

सिरपुर महोत्सव 2027: इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति के रंगों से सजेगी ऐतिहासिक नगरी, 20 से 22 फरवरी तक होगा भव्य आयोजन

27/11/2026 - 10:33 PM

गढ़फूलझर बनेगा छत्तीसगढ़ का प्रमुख आध्यात्मिक धाम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नानकसागर के विकास के लिए दिए 1 करोड़ रुपये

27/11/2026 - 10:29 PM

गढ़फूलझर बनेगा छत्तीसगढ़ का प्रमुख आध्यात्मिक धाम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नानकसागर के विकास के लिए दिए 1 करोड़ रुपये

27/11/2026 - 3:30 PM

बसना टीआई शरद दुबे की कार्रवाई से मचा हड़कंप, कार से 1 करोड़ से अधिक की चांदी और नकदी जब्त

27/11/2026 - 11:41 AM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

स्वस्थ पंचायत से समृद्ध भारत का संकल्प, पिथौरा में स्वास्थ्य मेले का आयोजन; विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने मितानिन बहनों के योगदान को सराहा

27/11/2026 - 10:41 PM

खेल मैदान में दिखा प्रतिभाओं का दम, भगतदेवरी में 1200 विद्यार्थियों ने लिया खेल प्रतियोगिता में हिस्सा

27/11/2026 - 10:38 PM

सिरपुर महोत्सव 2027: इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति के रंगों से सजेगी ऐतिहासिक नगरी, 20 से 22 फरवरी तक होगा भव्य आयोजन

27/11/2026 - 10:33 PM

गढ़फूलझर बनेगा छत्तीसगढ़ का प्रमुख आध्यात्मिक धाम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नानकसागर के विकास के लिए दिए 1 करोड़ रुपये

27/11/2026 - 10:29 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.