बिलासपुर 26 जून 2026/ मोहर्रम पर्व के दौरान किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सिम्स चिकित्सालय प्रशासन ने व्यापक चिकित्सा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। अस्पताल के सभी क्लीनिकल एवं डायग्नोस्टिक विभागाध्यक्षों, कैजुअल्टी, ट्रायेज यूनिट तथा ब्लड बैंक प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। जारी निर्देशों के अनुसार 26 जून को एक एम्बुलेंस को आवश्यक स्टाफ के साथ शिफ्टवार ड्यूटी पर तैनात रखा जाएगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल उपयोग किया जा सके। सभी विभागाध्यक्षों और यूनिट प्रभारियों को स्पष्ट आकस्मिक ड्यूटी रोस्टर तैयार कर कंसल्टेंट, सीनियर एवं जूनियर रेजिडेंट्स तथा इंटर्स की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।




