देश दुनिया

मालदीव को भारी पड़ रहा भारत से बैर, दूत को विदेश मंत्रालय में जाकर देनी पड़ी सफाई

भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अपमानजनक टिप्पणियों के बाद मालदीव को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। भारत के लोग सोशल मीडिया पर मालदीव के बहिष्कार की बात कह रहे हैं। ऐसे में तनावपूर्ण स्थिति को शांत करने के लिए मालदीव की सरकार ने सफाई भी जारी की थी। हालांकि, मामला अब तक शांत होता नहीं दिखाई दे रहा है। इस बीच अब मालदीव के दूत भी दिल्ली स्थित भारतीय विदेश मंत्रालय में पहुंचे हैं।

सफाई देने पहुंचे उच्चायुक्त

मालदीव के दूत इब्राहिम शाहीब सोमवार को दिल्ली के साउथ ब्लॉक में विदेश मंत्रालय पहुंचे थे। हालांकि, विदेश मंत्रालय में उनकी ये यात्रा काफी कम समय की रही। मंत्रालय के अंदर जाने के कुछ ही देर बाद वह बाहर निकलते हुए दिखाई दिए। पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे पर मालदीव के सांसद की पोस्ट पर विवाद के बीच शाहीब विदेश मंत्रालय पहुंचे थे।

चीन की यात्रा पर गए मुइज्जु

भारत के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के कारण चौतरफा आलोचनाओं का सामना कर रहे मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू रविवार की रात चीन की यात्रा पर निकल गए हैं। इस यात्रा के दौरान मुइज्जू चीन के राष्ट्रपति शी जीनपिंग से भी मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही मुइज्जू ने उस परंपरा को भी तोड़ दिया है जिसके अनुसार, मालदीव के नए राष्ट्रपति सबसे पहले भारत की यात्रा करते थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!