Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

(अनुपपुर) एक ही जाति, दो दर्जे क्यों? अमरकंटक से पनिका समाज ने छेड़ी एसटी बहाली की निर्णायक लड़ाई

20/07/2026 - 4:50 AM

शहीद रजनीकांत सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, डीजीपी अरुण देव गौतम ने परिवार से की मुलाकात

12/07/2026 - 7:06 PM

महिला आयोग की सख्ती: लैंगिक उत्पीड़न मामले में जांच के आदेश, पीड़िता को हर माह ₹32 हजार देने पर बनी सहमति

10/07/2026 - 7:11 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, July 21
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»बिलासपुर»ट्रेन में किन्नरों के कथित अशोभनीय व्यवहार का वीडियो वायरल, दो गुटों के विवाद ने थाने तक पकड़ा तूल
बिलासपुर छत्तीसगढ़

ट्रेन में किन्नरों के कथित अशोभनीय व्यवहार का वीडियो वायरल, दो गुटों के विवाद ने थाने तक पकड़ा तूल

HD MAHANTBy HD MAHANT20/06/2026 - 9:28 AM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

बिलासपुर 20 जून 2026/ रेल मंडल बिलासपुर से गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों से कथित अभद्र व्यवहार और जबरन पैसे मांगने के आरोपों के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ किन्नर ट्रेन के कोच के भीतर आपत्तिजनक ढंग से नृत्य करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद किन्नर समुदाय के दो गुटों के बीच विवाद गहरा गया, जो बाद में थाने तक पहुंच गया।जानकारी के अनुसार, बिलासपुर में किन्नर समुदाय के दो समूहों के बीच लंबे समय से क्षेत्राधिकार और ट्रेनों में मांगलिक व आर्थिक गतिविधियों को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ वीडियो और आरोप-प्रत्यारोप पोस्ट किए जाने से यह विवाद और बढ़ गया। हाल ही में वायरल हुए वीडियो को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद मारपीट और हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद दोनों पक्ष अपने समर्थकों के साथ शिकायत लेकर थाने पहुंचे। यहां भी दोनों गुटों के बीच तीखी बहस और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ समय के लिए थाने का माहौल भी तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है और वायरल वीडियो की सत्यता के साथ-साथ उससे जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

वायरल वीडियो पर सफाई

वायरल वीडियो में नजर आ रही किन्नर पूजा ने सामने आकर दावा किया है कि यह वीडियो लगभग चार महीने पुराना है। उनका कहना है कि हाल में हुए एक विवाद के बाद उन्हें बदनाम करने की नीयत से वीडियो को दोबारा सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वीडियो को भ्रामक तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है और इसके पीछे आपसी गुटीय विवाद प्रमुख कारण है।

See also  डीसीपी का बड़ा एक्शन: 7 दिन में 154 गिरफ्तार कर भेजा जेल अपराधियों में दहशत!"

यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

घटना के बाद ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। यात्रियों का कहना है कि ट्रेनों में जबरन पैसे मांगने, अभद्र व्यवहार और विवाद जैसी घटनाओं पर रेलवे सुरक्षा बल तथा संबंधित एजेंसियों को प्रभावी निगरानी रखनी चाहिए, ताकि यात्रा के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

पुलिस जांच जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में प्राप्त शिकायतों और वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था का पालन करने की समझाइश दी गई है।

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

शहीद रजनीकांत सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, डीजीपी अरुण देव गौतम ने परिवार से की मुलाकात

12/07/2026 - 7:06 PM

महिला आयोग की सख्ती: लैंगिक उत्पीड़न मामले में जांच के आदेश, पीड़िता को हर माह ₹32 हजार देने पर बनी सहमति

10/07/2026 - 7:11 PM

पूजा-पाठ और शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 85 लाख ठगे, इंदौर से दबोचा गया आरोपी

09/07/2026 - 7:41 PM

एक ही हॉल में सो रहे थे पति, पत्नी और प्रेमी…तड़के 3 बजे कुल्हाड़ी से हुआ खूनी फैसला

09/07/2026 - 6:03 PM

संत कबीर प्राकट्य दिवस बना ऐतिहासिक, मानिकपुरी समाज के भव्य भवन का हुआ लोकार्पण

03/07/2026 - 8:23 PM

एकता, संगठन और सेवा के नए संकल्प के साथ मानिकपुरी पनका समाज की प्रखंड कार्यकारिणी गठित

02/07/2026 - 11:31 PM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

(अनुपपुर) एक ही जाति, दो दर्जे क्यों? अमरकंटक से पनिका समाज ने छेड़ी एसटी बहाली की निर्णायक लड़ाई

20/07/2026 - 4:50 AM

शहीद रजनीकांत सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, डीजीपी अरुण देव गौतम ने परिवार से की मुलाकात

12/07/2026 - 7:06 PM

महिला आयोग की सख्ती: लैंगिक उत्पीड़न मामले में जांच के आदेश, पीड़िता को हर माह ₹32 हजार देने पर बनी सहमति

10/07/2026 - 7:11 PM

पूजा-पाठ और शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 85 लाख ठगे, इंदौर से दबोचा गया आरोपी

09/07/2026 - 7:41 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.