Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जजों की रिटायरमेंट उम्र 62 साल होगी या नहीं? सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों से मांगा दो हफ्ते में जवाब

19/08/2026 - 11:08 PM

263 पशुपालकों को 2 करोड़ से अधिक का केसीसी लोन, पशुपालन से बढ़ी किसानों की आय

19/08/2026 - 5:50 PM

प्रशिक्षु DSP के गनमैन ने खुद को मारी गोली, हालत खतरे से बाहर

17/08/2026 - 8:36 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, August 20
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»महिला द्वारा नशे में कार की छत पर डांस का वीडियो वायरल, पुलिस ने महिला की बजाय पति पर की कार्रवाई
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

महिला द्वारा नशे में कार की छत पर डांस का वीडियो वायरल, पुलिस ने महिला की बजाय पति पर की कार्रवाई

HD MAHANTBy HD MAHANT30/05/2026 - 9:41 AM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

बिलासपुर 30 मई 2026/ शहर में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने पुलिस कार्रवाई को लेकर नई बहस छेड़ दी है। वीडियो में एक महिला हाथ में बीयर की बोतल लेकर चलती कार के सामने और उसकी छत पर चढ़कर नाचती दिखाई दे रही है। यह वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई, लेकिन कार्रवाई महिला के बजाय उसके पति पर की गई। जानकारी के अनुसार 27 मई को वायरल हुए इस वीडियो की जांच के दौरान पता चला कि घटना मोपका-पाराघाट क्षेत्र से लगे रतनपुर रोड की है। वीडियो में दिख रही कार के नंबर के आधार पर कोनी पुलिस ने वाहन मालिक और चालक राहुल कौशिक (30 वर्ष), निवासी सरकंडा, को हिरासत में लेकर कार जब्त कर ली। पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की है। हालांकि, पूरे मामले में सबसे अधिक चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि वीडियो में सार्वजनिक स्थान पर खतरनाक तरीके से स्टंट और शराब के प्रदर्शन के बावजूद महिला के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संबंधित महिला गर्भवती है, इसलिए मानवीय आधार पर उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। इससे पहले भी चकरभाठा क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर चलती कार के सनरूफ पर बैठकर युवती का वीडियो वायरल हुआ था। उस मामले में भी पुलिस ने वाहन चालक पर कार्रवाई कर मामले को समाप्त कर दिया था। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों के बाद लोगों के बीच सवाल उठ रहे हैं कि आखिर सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़े मामलों में समान रूप से कार्रवाई क्यों नहीं की जाती। पुलिस का कहना है कि सड़क पर इस तरह के स्टंट न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि अन्य लोगों की जान को भी खतरे में डालते हैं। प्रशासन ने लोगों से सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए जान जोखिम में डालने वाले कृत्यों से बचने की अपील की ।

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
See also  आज बिटकुली और नर्मदानगर में सुशासन जनसमस्या निवारण शिविर
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

263 पशुपालकों को 2 करोड़ से अधिक का केसीसी लोन, पशुपालन से बढ़ी किसानों की आय

19/08/2026 - 5:50 PM

प्रशिक्षु DSP के गनमैन ने खुद को मारी गोली, हालत खतरे से बाहर

17/08/2026 - 8:36 PM

ऑनलाइन सट्टा ऐप का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार; ₹2 लाख का सामान जब्त

02/08/2026 - 12:58 AM

रायपुर में स्केटिंग का महाकुंभ: CBSE पूर्व क्षेत्रीय प्रतियोगिता आज से, 290 स्कूलों के 1200 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

30/07/2026 - 9:01 PM

40 साल से नहीं टूटा एक वादा! बिलासपुर के चुट्टू अवस्थी बने छत्तीसगढ़ के असली ‘संजू बाबा’

29/07/2026 - 11:52 AM

शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचे डॉ. ललित मानिकपुरी, निभाया सामाजिक दायित्व

27/07/2026 - 1:25 AM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

जजों की रिटायरमेंट उम्र 62 साल होगी या नहीं? सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों से मांगा दो हफ्ते में जवाब

19/08/2026 - 11:08 PM

263 पशुपालकों को 2 करोड़ से अधिक का केसीसी लोन, पशुपालन से बढ़ी किसानों की आय

19/08/2026 - 5:50 PM

प्रशिक्षु DSP के गनमैन ने खुद को मारी गोली, हालत खतरे से बाहर

17/08/2026 - 8:36 PM

ऑनलाइन सट्टा ऐप का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार; ₹2 लाख का सामान जब्त

02/08/2026 - 12:58 AM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.