Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

संत कबीर प्राकट्य दिवस बना ऐतिहासिक, मानिकपुरी समाज के भव्य भवन का हुआ लोकार्पण

03/07/2026 - 8:23 PM

एकता, संगठन और सेवा के नए संकल्प के साथ मानिकपुरी पनका समाज की प्रखंड कार्यकारिणी गठित

02/07/2026 - 11:31 PM

ईमानदारी और अनुशासन की मिसाल: दो पुलिस अधिकारियों की विदाई में भावुक हुआ पूरा आईजी कार्यालय

30/06/2026 - 10:58 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, July 4
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»अंबिकापुर»प्रेम संबंध में बनी बाधा तो रच दी हत्या की साजिश, प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार
अंबिकापुर छत्तीसगढ़

प्रेम संबंध में बनी बाधा तो रच दी हत्या की साजिश, प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार

HD MAHANTBy HD MAHANT06/06/2026 - 5:33 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

अंबिकापुर/सरगुजा 6 जून 2026/ एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत का मामला जब पुलिस ने खंगाला तो सामने आई ऐसी कहानी जिसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया। प्रेम संबंध छिपाने और उसमें आ रही बाधा को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए प्रेमी-प्रेमिका ने 65 वर्षीय महिला की हत्या कर दी। सरगुजा जिले की लखनपुर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और गहन जांच के आधार पर इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

मामला जुना लखनपुर का है, जहां 31 मई 2026 की रात से 1 जून 2026 की सुबह के बीच 65 वर्षीय लक्ष्मी लकड़ा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतिका के संबंधी रंजीत लकड़ा की रिपोर्ट पर थाना लखनपुर में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। घटनास्थल निरीक्षण और शव परीक्षण के दौरान मृतिका के शरीर पर चोट और रगड़ के निशान मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत को हत्यात्मक बताया गया, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 145/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ने पूरे मामले की दिशा बदल दी। फुटेज में एक व्यक्ति को देर रात मृतिका के घर में जाते और कुछ समय बाद बाहर निकलते देखा गया। इसके बाद मृतिका की भतीजी तेरेसा एक्का भी उसी व्यक्ति के साथ मोटरसाइकिल में जाते दिखाई दी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आशिष कुमार गुप्ता (30 वर्ष), निवासी बाजारपारा, थाना लखनपुर और तेरेसा एक्का (20 वर्ष), निवासी लोसगा, रानीकछार, थाना लखनपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उनके प्रेम संबंधों में मृतिका बाधा बन रही थी। इसी कारण उन्होंने लक्ष्मी लकड़ा को पकड़कर दीवार से धक्का दिया, मारपीट की और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद दोनों रातभर घर से बाहर रहे ताकि शक न हो।

See also  विपरीत दिशा से आती दो बाईक भिड़ीं, हादसे में एक की मौत

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और वारदात के समय पहने कपड़े भी जब्त किए हैं। थाना प्रभारी संपत पोटाई और उनकी टीम की सटीक जांच ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा दी।

बहरहाल, यह मामला बताता है कि अपराध चाहे कितनी भी चालाकी से क्यों न किया जाए, सच के निशान कहीं न कहीं छूट ही जाते हैं और कानून की पकड़ आखिरकार अपराधियों तक पहुंच ही जाती है।

https://thebharattimes.com/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260606-WA0083.mp4
WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

संत कबीर प्राकट्य दिवस बना ऐतिहासिक, मानिकपुरी समाज के भव्य भवन का हुआ लोकार्पण

03/07/2026 - 8:23 PM

एकता, संगठन और सेवा के नए संकल्प के साथ मानिकपुरी पनका समाज की प्रखंड कार्यकारिणी गठित

02/07/2026 - 11:31 PM

ईमानदारी और अनुशासन की मिसाल: दो पुलिस अधिकारियों की विदाई में भावुक हुआ पूरा आईजी कार्यालय

30/06/2026 - 10:58 PM

सरसीवा में 1 जुलाई को होगा मानव अंग देहदान प्रोत्साहन जागरूकता अभियान

30/06/2026 - 9:17 PM

इतिहास की धरोहर को मिल रहा नया जीवन : संवर रहा

30/06/2026 - 9:20 AM

पिछले दिनों से लापता बुजुर्ग का शव संदिग्ध अवस्था में मिला; हत्या की आशंका

30/06/2026 - 9:13 AM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

संत कबीर प्राकट्य दिवस बना ऐतिहासिक, मानिकपुरी समाज के भव्य भवन का हुआ लोकार्पण

03/07/2026 - 8:23 PM

एकता, संगठन और सेवा के नए संकल्प के साथ मानिकपुरी पनका समाज की प्रखंड कार्यकारिणी गठित

02/07/2026 - 11:31 PM

ईमानदारी और अनुशासन की मिसाल: दो पुलिस अधिकारियों की विदाई में भावुक हुआ पूरा आईजी कार्यालय

30/06/2026 - 10:58 PM

सरसीवा में 1 जुलाई को होगा मानव अंग देहदान प्रोत्साहन जागरूकता अभियान

30/06/2026 - 9:17 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.