Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    रायपुर पुलिस के 6 कर्मियों पर कोर्ट सख्त, POCSO अदालत से नोटिस जारी; गंभीर आरोपों से मचा हड़कंप

    06/05/2026 - 2:43 PM

    नशे के सौदागरों पर धमतरी पुलिस का दूसरा बड़ा वार, सांकरा नाका बना तस्करों का काल,तीन तस्कर गिरफ्तार

    06/05/2026 - 2:22 PM

    कार्य मे लापरवाही सीएमओ तखतपुर को कलेक्टर ने दिया शोकाज नोटिस

    06/05/2026 - 10:34 AM
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 6
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    छत्तीसगढ़

    ‘5 साल CM से मिलना मुश्किल था,आज हमारी याद आई’:राजनांदगांव में भूपेश के सामने फूटा कार्यकर्ता का गुस्सा; बैज बोले-नहीं हुआ निष्कासन

    HD MAHANTBy HD MAHANT19/03/2024 - 6:30 AM
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ‘मैं डंके की चोट पर कहता हूं कि 5 साल हमारी सरकार रही। एक कार्यकर्ता यहां उठकर कह दें कि 5 साल में उनका एक भी काम हुआ हो। हमारे दुख-तकलीफ, बहू-बेटा के ट्रांसफर में कोई साथ नहीं दिया, सिर्फ प्रताड़ित किया गया’। सोमवार को राजनांदगांव में आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में ये बात एक पार्टी कार्यकर्ता ने ही कही।

    मंच पर लोकसभा प्रत्याशी और पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी मौजूद थे। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र दाऊ ने पिछली कांग्रेस सरकार को खूब-खरी खोटी सुनाई। उन्होंने कहा- ‘5 साल तक हमारी सरकार रही और तब सबसे ज्यादा हम ही प्रताड़ित रहे। मुख्यमंत्री से मिलना तक मुश्किल था। तब कार्यकर्ताओं की जरूरत नहीं थी। आज कार्यकर्ताओं की याद आई है’।

    इस वाकये के बाद जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष भागवत साहू ने कहा कि कार्यकर्ता को अनुशासनहीनता के आरोप में निष्कासित किया जा रहा है। हालांकि, इसे लेकर सोमवार देर रात PCC चीफ दीपक बैज ने खंडन कर दिया। उन्होंने निष्कासन की कार्रवाई को अफवाह बताया है।

    मंच पर जब सुरेंद्र ने भूपेश बघेल के सामने खरी-खोटी सुना रहे थे, तो कार्यकर्ता भी उनका समर्थन करते नजर आए।
    मंच पर जब सुरेंद्र ने भूपेश बघेल के सामने खरी-खोटी सुना रहे थे, तो कार्यकर्ता भी उनका समर्थन करते नजर आए।

    माइक संभालते ही फूटा गुस्सा

    ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र दाऊ मंच पर आए और माइक संभालते ही उनका गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कहा कि, पंच, सरपंच की दरी उठाने की ही जिम्मेदारी है क्या? अगर भिलाई-दुर्ग में पंचायत के चुनाव होंगे, तो हम वहां भी काम करने के लिए तैयार हैं।

    कार्यकर्ताओं को बुलाया नहीं, बंद कमरे में हुआ चिंतन-मनन

    उन्होंने कहा कि, 5 साल बहुत से हमारे नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं को लेकर चिंतन-मनन किया। क्या इसमें हम कार्यकर्ताओं को बुलाया गया। इन लोगों ने बंद कमरे में बैठकर चिंतन-मनन किया। हम इस बात को डंके की चोट पर कहते हैं कि किसानों को भाजपा की सरकार 3100 रुपए धान के दे पा रही है, वो भूपेश बघेल की देन है।

    सुरेंद्र दाऊ ने कहा कि, मैं डंके की चोट पर कहता हूं कि 5 साल हमारी सरकार रही। एक कार्यकर्ता यहां उठकर कह दें कि 5 साल में उनका एक भी काम हुआ हो। हमारे दुख-तकलीफ, बहू-बेटा का ट्रांसफर में कोई साथ नहीं दिया, सिर्फ प्रताड़ित किया गया।

    मंत्री केदार कश्यप ने भास्कर डिजिटल की खबर को X पर शेयर कर लिखा- 30 टका के लिए 100 टका सही बात।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    रायपुर पुलिस के 6 कर्मियों पर कोर्ट सख्त, POCSO अदालत से नोटिस जारी; गंभीर आरोपों से मचा हड़कंप

    06/05/2026 - 2:43 PM

    नशे के सौदागरों पर धमतरी पुलिस का दूसरा बड़ा वार, सांकरा नाका बना तस्करों का काल,तीन तस्कर गिरफ्तार

    06/05/2026 - 2:22 PM

    कार्य मे लापरवाही सीएमओ तखतपुर को कलेक्टर ने दिया शोकाज नोटिस

    06/05/2026 - 10:34 AM

    नया बिजली कनेक्शन अब ऑनलाइन घर बैठे लगवाएं

    06/05/2026 - 10:32 AM

    करोड़ों का रोज़ाना कारोबार, फिर भी बदहाल व्यापार विहार मंडी—25 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं का इंतजार

    06/05/2026 - 10:30 AM

    अवैध मिट्टी उत्खनन पर सख्ती का दावा, उधर महमंद में मैदान खोदकर बना दिया तालाब

    06/05/2026 - 10:27 AM
    Editors Picks

    रायपुर पुलिस के 6 कर्मियों पर कोर्ट सख्त, POCSO अदालत से नोटिस जारी; गंभीर आरोपों से मचा हड़कंप

    06/05/2026 - 2:43 PM

    नशे के सौदागरों पर धमतरी पुलिस का दूसरा बड़ा वार, सांकरा नाका बना तस्करों का काल,तीन तस्कर गिरफ्तार

    06/05/2026 - 2:22 PM

    कार्य मे लापरवाही सीएमओ तखतपुर को कलेक्टर ने दिया शोकाज नोटिस

    06/05/2026 - 10:34 AM

    नया बिजली कनेक्शन अब ऑनलाइन घर बैठे लगवाएं

    06/05/2026 - 10:32 AM
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.