Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT
बिलासपुर 7 सितंबर 2026/ छठ घाट तोरवा स्थित सर्वसुविधायुक्त विशाल सांस्कृतिक भवन में आयोजित अखिल भारतीय पनिका समाज की राष्ट्रीय बैठक सामाजिक एकता, अधिकारों और एसटी आरक्षण बहाली के संकल्प का ऐतिहासिक मंच बन गई। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे समाज के प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और बुद्धिजीवियों ने सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक एवं व्यावसायिक सशक्तिकरण पर सारगर्भित विचार रखे। पूरे आयोजन के दौरान सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा और समाज को संगठित होकर अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया गया। बैठक में मौजूद सभी प्रमुख वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि समाज के लोग अपने-अपने संगठनों…
रायपुर 4 सितम्बर 2026/ भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘मोर मयारू, तोर मयारू’ राजधानी रायपुर के श्याम टॉकीज में रिलीज हुई। फिल्म के पहले ही दिन बड़ी संख्या में दर्शक सिनेमाघर पहुंचे और फिल्म को उत्साह के साथ सराहा। फिल्म का निर्माण और निर्देशन भिलाई निवासी युवा निर्माता-निर्देशक मनीष मानिकपुरी ने किया है। फिल्म के प्रदर्शन के दौरान प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ललित कुमार मानिकपुरी, राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कबीर भजन गायक एवं कलाकार विकास संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नवल दास मानिकपुरी सहित समाज के अनेक पदाधिकारी और कला प्रेमी…
कोरबा 4 सितंबर 2026/ कोरबा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में महिला की आत्महत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए बहू और उसके माता-पिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान मिले सुसाइड नोट, आत्महत्या से पहले भेजे गए वीडियो और परिजनों के बयानों के आधार पर तीनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। 27 अगस्त 2026 को लक्ष्मी बाई मानिकपुरी ने अपने घर में फांसी लगाकर…
कोरबा, 4 सितंबर।कोरबा जिले के आनंद नगर, सुराकछार निवासी मानिकपुरी पनिका समाज के वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय श्री चमरु दास महंत के असामयिक निधन पर उनके निवास पर आयोजित अंतिम नहावन, चलावा चौका एवं चंदनपान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। इस अवसर पर प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ललित कुमार मानिकपुरी अपने संगठन के पदाधिकारियों के साथ पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। डॉ. ललित कुमार मानिकपुरी ने कहा कि स्वर्गीय चमरु दास महंत समाज के कर्मठ, सरल एवं लोकप्रिय समाजसेवी थे।…
सुकमा 3 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सुकमा जिले के कोंटा के विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) चंद्र कुमार यारदा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, बीईओ पर शिक्षकों के एरियर्स की राशि तैयार कराने और भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया। बुधवार को जैसे ही आरोपी अधिकारी ने 10 हजार रुपये की रिश्वत…
9 सितंबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित सारंगढ़, 2 सितंबर (2026) प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस सूची सर्वे-2018 एवं स्थायी प्रतीक्षा सूची के आधार पर जिले के समस्त जनपद पंचायतों से नियमानुसार अपात्र हितग्राहियों के नामों की सूची तैयार की गई है। ग्राम सभा के प्रस्ताव एवं जनपद पंचायत की कार्यवाही के उपरांत प्राप्त अभिमत के आधार पर सूची को जिला कार्यालय, जनपद पंचायत एवं संबंधित ग्राम पंचायतों के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है। जिला पंचायत कार्यालय द्वारा संबंधित हितग्राहियों एवं परिवारों को सूची के संबंध में दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया है। इच्छुक हितग्राही 9 सितंबर…
गुलाब डड़सेना ने पदभार संभालते ही कलेक्टर से किया शिष्टाचार भेंट सारंगढ़ बिलाईगढ़ 2 सितंबर (2026) जनसंपर्क विभाग के अनुभवी अधिकारी गुलाब डड़सेना ने बुधवार को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सहायक संचालक एवं जिला जनसंपर्क अधिकारी का कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू से सौजन्य भेंट कर जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और प्रशासन की अभिनव पहलों के प्रभावी प्रचार-प्रसार को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया। कलेक्टर ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शासन की योजनाओं की जानकारी सरल, सहज और समयबद्ध तरीके से अंतिम व्यक्ति तक…
महासमुंद/बालोद 3 सितंबर 2026/ प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ललित कुमार मानिकपुरी ने 30 एवं 31 अगस्त 2026 को महासमुंद और बालोद जिले के दो दिवसीय प्रवास के दौरान सामाजिक संगठन को मजबूत बनाने, वरिष्ठ समाजजनों से संवाद स्थापित करने तथा पनिका समाज की वर्षों पुरानी मांगों पर रणनीतिक चर्चा की। इस दौरान उन्होंने महासमुंद जिले के ग्राम तेदुमुड़ी (सरायपाली) में वरिष्ठ समाजसेवी श्री श्रीराम दास की दिवंगत धर्मपत्नी श्रीमती गुलापी बाई मानिकपुरी के दशगात्र एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। डॉ. मानिकपुरी ने दिवंगत आत्मा की…
कोरबा 1 सितंबर 2026/ कोरबा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मणबंध में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले उसने मोबाइल पर वीडियो बनाकर अपनी बहनों को भेजा और कमरे की दीवार पर हाथ से सुसाइड नोट लिखकर अपनी बहू को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान लक्ष्मी मानिकपुरी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, घटना से पहले घर में पति, बेटे और बहू के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद से आहत…
कबीरधाम 1 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चिल्फी बॉर्डर पर वाहन जांच के दौरान कंटेनर ट्रक के गुप्त चेंबर से 4 क्विंटल 47 किलो 445 ग्राम गांजा बरामद किया गया। सोमवार देर रात की कार्रवाई का खुलासा मंगलवार को किया गया। मामले में पंजाब निवासी एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। जब्त मादक पदार्थ, कंटेनर और मोबाइल समेत कुल 2.50 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कब्जे में ली गई। उल्लेखनीय कार्रवाई पर राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव ने टीम को 25 हजार रुपये…
