Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT
डॉ. भूपेन्द्र धर दीवान, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ ( शिक्षा-विचारक, मानसिकमाप परामर्शदाता एवं बहु-बुद्धिमत्ता अध्ययन विशेषज्ञ ) 1. हसदेव की सुबह और भविष्य की दस्तक : छत्तीसगढ़ के हसदेव अरण्य के किनारे बसे एक गाँव में सुबह आज भी साल और सागौन के वृक्षों के बीच उतरती है। पक्षियों का कलरव, पत्तों की सरसराहट और मिट्टी की सोंधी गंध मिलकर ऐसा वातावरण रचते हैं, मानो प्रकृति स्वयं जीवन का कोई प्राचीन गीत गा रही हो। किंतु इस सौंदर्य के भीतर एक गहरी चिंता भी छिपी है। गाँव के एक बुज़ुर्ग आदिवासी किसान बदलते परिवेश को देखते हुए कहते हैं— “जंगल कम हुए…
कार्यालय और डायल-112 के जवान अब संभालेंगे फील्ड मोर्चा बिलासपुर 31 मई 2026 /जिले में अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने तथा अवैध गतिविधियों पर कड़ा अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने नई रणनीति लागू की है। इसके तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय और डायल-112 में तैनात पुलिस कर्मियों को फील्ड ड्यूटी में उतारने का निर्णय लिया गया है। पुलिस विभाग द्वारा किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत एसपी कार्यालय और डायल-112 में पदस्थ लगभग 20 प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों को पुलिस लाइन भेजकर एक विशेष अभियान दल का गठन किया गया है। यह…
बिलासपुर 31 मई 2026/रेंज साइबर थाना बिलासपुर ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले एक संगठित साइबर फॉड नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के बैंक खातों का देशभर में हुए करोड़ों रुपये के साइबर अपराधों से संबंध पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार, नर्मदा नगर कॉलोनी, सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एक महिला को शेयर ट्रेडिंग में अधिक लाभ दिलाने का लालच देकर अलग-अलग तिथियों में कुल 17 लाख 21 हजार 100 रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई थी। पीड़िता की शिकायत पर रेंज साइबर थाना…
दो करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान की आशंका, शॉर्ट सर्किट प्रारंभिक वजह बिलासपुर31 मई 2026/ शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र व्यापार विहार में शनिवार सुबह एक खाद्य तेल गोदाम में लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। तेल के बड़े भंडारण के कारण आग तेजी से फैलती गई और देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग की छह गाड़ियों ने लगातार लगभग छह घंटे तक अभियान चलाकर आग पर काबू पाया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस हादसे में करीब दो करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।…
रायपुर 30 मई 2026/ पत्रकार सिर्फ खबरें नहीं लिखते, वे लोकतंत्र की नब्ज़ को ज़िंदा रखते हैं और सत्ता से लेकर समाज तक हर व्यवस्था को आईना दिखाने का काम करते हैं। इसी संदेश के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर परिसर के सुंदर सदन में आयोजित ‘पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव’ में पत्रकारों को लोकतंत्र का सच्चा सेनानी बताया। उन्होंने कहा कि मीडिया की सकारात्मक आलोचना केवल व्यक्तियों को नहीं, बल्कि सरकार और प्रशासन को भी आत्ममंथन कर बेहतर काम करने की प्रेरणा देती है।…
अंक, अपेक्षाएँ और आभासी दुनिया के दबाव में जूझती नई पीढ़ी डॉ. भूपेन्द्र धर दीवान, 30 मई 2026/बिलासपुर, छत्तीसगढ़ ( शिक्षा-विचारक, मानसिकमाप परामर्शदाता एवं बहु-बुद्धिमत्ता अध्ययन विशेषज्ञ ) 1. उपलब्धियों के युग में थकता विद्यार्थी मन : रात के दो बजे हैं। मेज़ पर खुली किताबें, लैपटॉप की चमकती स्क्रीन और मोबाइल पर लगातार आते परीक्षा-संबंधी संदेश—इन सबके बीच एक विद्यार्थी चुपचाप बैठा है। कमरे में सन्नाटा है, किंतु उसके भीतर असफलता का भय शोर की तरह गूँज रहा है। अगले सप्ताह परीक्षा है। माँ का फोन अभी-अभी आया था—“बस इस बार अच्छे अंक ले आओ।” उसने धीमे से “हाँ”…
बिलासपुर 30 मई 2026/ शहर में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने पुलिस कार्रवाई को लेकर नई बहस छेड़ दी है। वीडियो में एक महिला हाथ में बीयर की बोतल लेकर चलती कार के सामने और उसकी छत पर चढ़कर नाचती दिखाई दे रही है। यह वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई, लेकिन कार्रवाई महिला के बजाय उसके पति पर की गई। जानकारी के अनुसार 27 मई को वायरल हुए इस वीडियो की जांच के दौरान पता चला कि घटना मोपका-पाराघाट क्षेत्र से लगे रतनपुर रोड की है। वीडियो में दिख रही कार…
बिलासपुर 30 मई 2026/ इमलीपारा क्षेत्र में नगर निगम द्वारा निर्मित बहुप्रतीक्षित व्यावसायिक कॉम्पलेक्स अब पूरी तरह संचालन के करीब पहुंच गया है। कॉम्पलेक्स में विद्युत आपूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है, जिसके बाद आवंटित दुकानों के एग्रीमेंट और हैंडओवर की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। लंबे समय से इंतजार कर रहे व्यापारियों को अब जल्द दुकानें मिलने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार, इमलीपारा में दो मंजिला आधुनिक कॉम्पलेक्स का निर्माण कराया गया है, जिसमें कुल 66 दुकानें बनाई गई हैं। इनमें से पहले चरण में 22 दुकानों का आवंटन किया जा चुका है, जबकि…
बिलासपुर 30 मई 2026/ शहर के करबला क्षेत्र में पिछले चार दिनों से पेयजल संकट गहराता जा रहा है। खराब बोर और ग्राउंड वाटर लेवल नीचे जाने के कारण इलाके में पानी की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को मजबूरी में गंदा और बदबूदार पानी पीना पड़ रहा है, जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। दूषित पानी पीने को मजबूर लोग, निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल स्थानीय लोगों के अनुसार करबला, कुम्हारपारा स्कूल, दुर्गा बाड़ी और लाइफ केयर हॉस्पिटल रोड सहित आसपास के इलाकों में पानी की समस्या लगातार बनी…
क्या यही बनेगा चंद्र बस्तियों का आधार? सुरेश सिंह बैस “शाश्वत” बिलासपुर, छत्तीसगढ़ मानव सभ्यता अब केवल पृथ्वी तक सीमित रहने की कल्पना नहीं कर रही, बल्कि वह अंतरिक्ष में स्थायी उपस्थिति स्थापित करने की दिशा में तेजी से बढ़ रही है। इसी क्रम में चंद्रमा मानव बस्तियों के लिए सबसे उपयुक्त और निकटतम लक्ष्य माना जा रहा है। परंतु चंद्रमा पर स्थायी निवास स्थापित करने की सबसे बड़ी चुनौती है- “ऑक्सीजन”।बिना ऑक्सीजन के न तो मनुष्य जीवित रह सकता है और न ही रॉकेट ईंधन तैयार किया जा सकता है। यहीं से वैज्ञानिकों की दृष्टि चंद्रमा की मिट्टी अर्थात…
