Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT
बिलासपुर 2 जून 2026/ मोहितदास मानिकपुरी पर उनकी पुत्री से विवाह करने की बात को लेकर शाहिल मरावी पिता विजय मरावी द्वारा चाकू से हमला किया गया था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसकी पुलिस द्वारा पतासाजी कर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने भागकर बच निकलने का प्रयास किया, किंतु भागने के दौरान स्वयं ही गिर पड़ा, जिससे उसके पैर में गंभीर चोटें आ गई। पुलिस द्वारा उसे अभिरक्षा में लेकर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने वीडियो भी वायरल किया है। लूट का फरार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर। थाना सकरी ने…
महासमुंद 1 जून 2026/ अवैध शराब के कारोबार पर महासमुंद पुलिस ने ऐसा शिकंजा कसा है कि जिलेभर में सक्रिय तस्करों, कोचियों और अवैध भट्ठी संचालकों के नेटवर्क की कमर टूट गई है। पिछले पांच महीनों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने रिकॉर्ड 8,090 लीटर अवैध शराब जब्त करते हुए 640 प्रकरण दर्ज किए और 540 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) और 34(2) के तहत दर्ज 466 मामलों में प्रति प्रकरण औसतन 18 लीटर शराब की जब्ती हुई, जो कार्रवाई की गंभीरता और प्रभावशीलता को दर्शाती है। सरायपाली सबसे आगे, कई…
बिलासपुर 1 जून 2026/ अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तारबाहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 35 पौवा देशी शराब और परिवहन में प्रयुक्त एक सेंट्रो कार जब्त की है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति सफेद रंग की सेंट्रो कार में अवैध रूप से देशी शराब रखकर जिला अस्पताल के पास शुलभ शौचालय के सामने बिक्री के उद्देश्य से खड़े हैं। सूचना मिलते ही तारबाहर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोककर…
बिलासपुर 1 जून 2026/ हर महीने आकाशवाणी से प्रसारित होने वाले लोकप्रिय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में जिले के ऐतिहासिक नगर मल्हार में ज्ञान भारतम् अभियान के तहत प्राप्त दुर्लभताम्र-पट्टिकाओं का उल्लेख कर छत्तीसगढ़ की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाई। प्रधानमंत्री द्वारा इस महत्वपूर्ण खोज का उल्लेख किए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि लगभग 1400 से 1500 वर्ष पुरानी मानी जा रही ये ताम्र-पट्टिकाएं पांडुवंशी शासनकाल, विशेषकर महर्षि बालार्जुन के कालखंड…
बिलासपुर जून 2026/ शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों के तहत जिले में मोर गंव, मोर तरिया अभियान को तेजी से अमलीजामा पहनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जनपद पंचायत मस्तूरी की ग्राम पंचायत बोहारडीह में नवीन तरिया निर्माण कार्य प्रगति पर है। कार्य को मानसून पूर्व पूर्ण करने के लिए विशेष कार्ययोजना के अनुसार तेजी से निर्माण कराया जा रहा है, ताकि वर्षा जल का अधिकतम संचयन सुनिश्चित किया जा सके। जिले में मोर गांव, मोर तरिया योजना के अंतर्गत 38 नवीन तरिया निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। सभी स्वीकृत कार्यों…
बिलासपुर 1 जून 2026/ सर्किट हाउस में ‘छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ’ की महत्वपूर्ण और आवश्यक बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस बैठक में महासंघ के प्रांतीय, संभागीय और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में वरिष्ठ व युवा पत्रकार साथी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की मजबूती, छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में संगठन का विस्तार तथा पत्रकार साथियों के हित व कल्याण के लिए आगामी योजनाओं पर ठोस रणनीति तैयार करना था। पदाधिकारियों को सौंपी गई संगठन विस्तार की जिम्मेदारी बैठक के प्रथम सत्र में छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा…
रायगढ़ स्पोर्ट्स क्लब में टेनिस कोर्ट का किया निरीक्षण, युवा खिलाड़ियों से की मुलाकात रायपुर, 31 मई 2026/ वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ स्पोर्ट्स क्लब पहुंचकर टेनिस कोर्ट का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध खेल सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने खेल अधोसंरचना के बेहतर विकास एवं खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री चौधरी ने क्लब में अभ्यास कर रहे युवा बैडमिंटन खिलाड़ियों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता…
धमतरी 31 मई 2026/ जिस पुलिस को लोग आमतौर पर कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण से जोड़कर देखते हैं, उसी पुलिस ने अब युवाओं के भविष्य संवारने की जिम्मेदारी भी अपने कंधों पर उठा ली है। धमतरी पुलिस की अनूठी पहल “पुलिस की पाठशाला” ने जिले के हजारों जरूरतमंद और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए सफलता के नए दरवाजे खोल दिए हैं। यह निःशुल्क पुस्तकालय और बुक बैंक केवल किताबों का संग्रह नहीं, बल्कि उन युवाओं के सपनों का सहारा बनने जा रहा है जो संसाधनों के अभाव में अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। धमतरी पुलिस द्वारा…
सुरेश सिंह बैस “शाश्वत”31 मई 2026/बिलासपुर,छत्तीसगढ़ मानव सभ्यता के इतिहास पर दृष्टि डालें तो एक सत्य हर युग में समान रूप से दिखाई देता है – मनुष्य मृत्यु को स्वीकार तो करता है, किंतु उससे पराजित होना नहीं चाहता। जन्म और मृत्यु के बीच का संघर्ष ही मानव जीवन की सबसे बड़ी कथा है। यही कारण है कि आदिकाल से लेकर आधुनिक युग तक मनुष्य ने अमरता, दीर्घायु और यौवन को बनाए रखने के असंख्य प्रयास किए हैं। कभी यह प्रयास तप, योग और आध्यात्मिक साधना के माध्यम से हुए, तो कभी आयुर्वेद, रसायन विद्या और औषधियों के द्वारा। आज…
अयोध्या में सजा दिव्य दरबार, पूर्णिमा पर अलौकिक श्रृंगार में निहारे गए रामलला सरकार अयोध्या धाम में रविवार को ऐसा दिव्य दृश्य सजा कि श्रद्धालु रामलला सरकार के अलौकिक स्वरूप के दर्शन कर भाव-विभोर हो उठे, ज्येष्ठ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर ब्रह्मांड नायक प्रभु श्रीराम का भव्य श्रृंगार हुआ और भक्तों ने श्रद्धा, भक्ति और आस्था के अद्भुत संगम का अनुभव किया। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या धाम में 31 मई को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि और विक्रम संवत 2082 के शुभ संयोग पर विराजमान रामलला सरकार का विशेष श्रृंगार किया गया। प्रतिदिन की तरह…
