Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बिलासपुर से गूंजा ST आरक्षण का शंखनाद, राष्ट्रीय बैठक में एकजुट हुआ पनिका समाज

07/09/2026 - 11:35 PM

जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा का बड़ा तोहफा: ‘मोर मयारू, तोर मयारू’ ने पहले ही दिन जीता दर्शकों का दिल

04/09/2026 - 11:47 PM

सुसाइड नोट और वीडियो बने सबूत, बहू समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए

04/09/2026 - 8:48 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, September 8
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»धमतरी»सूने मकान में चोरी, सोना गलाकर बनाया बिस्किट; रायपुर सराफा कारोबारी समेत तीन गिरफ्तार
धमतरी छत्तीसगढ़

सूने मकान में चोरी, सोना गलाकर बनाया बिस्किट; रायपुर सराफा कारोबारी समेत तीन गिरफ्तार

HD MAHANTBy HD MAHANT04/06/2026 - 1:51 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

धमतरी 4 जून 2026/ सूने मकान को निशाना बनाकर जेवरात और नगदी पार करने वाले चोर आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गए। चोरी के बाद सोने के हार को गलाकर बिस्किट बना देने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। धमतरी जिले के ग्राम कोसमर्रा में हुई इस वारदात का पर्दाफाश करते हुए भखारा पुलिस और साइबर टीम ने रायपुर के एक सराफा कारोबारी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया है।

मामला तब सामने आया जब ग्राम कोसमर्रा निवासी कृष्ण कुमार कोसरे 13 मई 2026 को परिवार सहित एक पारिवारिक कार्यक्रम में अभनपुर गए थे। 17 मई को लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा और आलमारी का ताला टूटा मिला। घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी गायब थे। चोरी गए सामान की कीमत करीब 50 हजार 700 रुपये बताई गई। शिकायत मिलते ही पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर थाना भखारा और साइबर टीम ने जांच शुरू की। मुखबिर सूचना और तकनीकी पड़ताल के आधार पर ग्राम कोसमर्रा निवासी घनश्याम यादव (23 वर्ष), पिता मनोज यादव को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपने साथी हेमंत उर्फ सोनू मानिकपुरी (25 वर्ष), पिता शिवदास मानिकपुरी, मूल निवासी ग्राम कोसमर्रा, हाल निवासी मठपुरैना रायपुर के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार कर लिया।

जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने सूने मकान का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और आलमारी का लॉक तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात तथा नगदी चोरी की। चोरी के बाद दोनों ने जेवरात का बंटवारा कर लिया और नगदी खर्च कर दी। पुलिस ने घनश्याम के कब्जे से चोरी के जेवरात और वारदात में प्रयुक्त कुदाली बरामद की। इसके बाद रायपुर पहुंचकर हेमंत को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि चोरी का सोने का गुलबंद हार उसने अपने परिचित ओमप्रकाश सोनी (30 वर्ष), पिता रतनलाल सोनी, निवासी प्रोफेसर कॉलोनी, सेक्टर-02 रायपुर को दिया था। ओमप्रकाश ने हार को गलाकर 10 ग्राम का सोने का बिस्किट बना दिया था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

See also  नशा मुक्ति और ट्रैफिक व्यवस्था में सख़्त निगरानी रहेगी: नशा मुक्त परिसर और सुरक्षित सड़कें हमारी प्राथमिकताः कलेक्टर

पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से सोने की बाली, नथ, लॉकेट, टॉप्स, मंगलसूत्र, गुलबंद हार, चांदी की पायल, बिछिया, अंगूठी, माला सहित अन्य आभूषण, 10 ग्राम सोने का बिस्किट और घटना में प्रयुक्त कुदाली बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 52/2026 में धारा 331(4), 305 एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। गौरतलब है कि चोरी के माल को गलाकर पहचान मिटाने की कोशिश भी आरोपियों को नहीं बचा सकी और पुलिस की जांच ने पूरे गिरोह की परतें खोल दीं।

https://thebharattimes.com/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260604-WA0036.mp4
WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

बिलासपुर से गूंजा ST आरक्षण का शंखनाद, राष्ट्रीय बैठक में एकजुट हुआ पनिका समाज

07/09/2026 - 11:35 PM

जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा का बड़ा तोहफा: ‘मोर मयारू, तोर मयारू’ ने पहले ही दिन जीता दर्शकों का दिल

04/09/2026 - 11:47 PM

सुसाइड नोट और वीडियो बने सबूत, बहू समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए

04/09/2026 - 8:48 AM

वरिष्ठ समाजसेवी चमरु दास महंत को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ललित कुमार मानिकपुरी ने शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

04/09/2026 - 7:35 AM

शिक्षा विभाग में हड़कंप! 10 हजार की रिश्वत लेते BEO चंद्र कुमार यारदा गिरफ्तार

02/09/2026 - 11:38 PM

प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के अपात्र हितग्राहियों की सूची जारी

02/09/2026 - 11:06 PM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

बिलासपुर से गूंजा ST आरक्षण का शंखनाद, राष्ट्रीय बैठक में एकजुट हुआ पनिका समाज

07/09/2026 - 11:35 PM

जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा का बड़ा तोहफा: ‘मोर मयारू, तोर मयारू’ ने पहले ही दिन जीता दर्शकों का दिल

04/09/2026 - 11:47 PM

सुसाइड नोट और वीडियो बने सबूत, बहू समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए

04/09/2026 - 8:48 AM

वरिष्ठ समाजसेवी चमरु दास महंत को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ललित कुमार मानिकपुरी ने शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

04/09/2026 - 7:35 AM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.