Author: HD MAHANT
बिलासपुर 9 मार्च 2026/भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले को लेकर बिलासपुर शहर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शहर के अलग-अलग चौक चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर एलईडी स्क्रीन और प्रोजेक्टर लगाकर क्रिकेट प्रेमियों ने सामूहिक रूप से मैच का आनंद लिया। मैच के दौरान हर चौके छक्के पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और टीम इंडिया के समर्थन में नारे लगाए। भारत की जीत के साथ ही शहर में जश्न का माहौल बन गया। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की, वहीं कई जगहों पर आतिशबाजी भी की गई। युवाओं…
बिलासपुर 9 मार्च 2026/गर्मी की शुरुआत के साथ ही शहर में पानी की समस्या एक बार फिर सामने आने लगी है। बिलासपुर के कई वार्डों में पेयजल संकट बना हुआ है जो गर्मी बढ़ने के साथ और भी विकराल रूप ले लेता है। ऐसे में लोगों को रोज मर्रा की जरूरतों के लिए पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने अपनी ओर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन वार्डों में पानी की समस्या ज्यादा है वहां टैंकर के माध्यम से…
रायपुर 8 मार्च 2026) राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में थाना तेलीबांधा के टीआई अविनाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तेलीबांधा पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 6.140 किलोग्राम गांजा के साथ एक महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान माधुरी जैन उर्फ डॉली (37 वर्ष) निवासी सन्यासी पारा, थाना खमतराई के रूप में हुई है, जो खमतराई के हिस्ट्रीशीटर उदय जैन की पत्नी बताई जा रही है। उदय जैन फिलहाल…
सुरेश सिंह बैस “शाश्वत”अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि 20वीं सदी के श्रमिक आंदोलनों से जुड़ी है, और 1975 में यूनाइटेड नेशन ने इसे औपचारिक मान्यता प्रदान की। तब से यह दिवस महिलाओं के अधिकार, सम्मान, समान अवसर और लैंगिक न्याय के प्रश्न को विश्व पटल पर केंद्र में रखता आया है। आज की महिला चाहे विज्ञान, राजनीति, साहित्य, खेल, प्रशासन और उद्यमिता हो,हर क्षेत्र में उल्लेखनीय उपस्थिति दर्ज करा रही है। भारत में महिलाओं ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, अंतरिक्ष यात्री, वैज्ञानिक और सैन्य अधिकारी के रूप में नई ऊँचाइयाँ छुई हैं।शिक्षा का विस्तार, विधिक संरक्षण और सामाजिक जागरूकता ने महिलाओं…
सुरेश सिंह बैस शाश्वत / रंग पंचमी, होली के पांचवें दिन मनाया जाने वाला त्योहार है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के साथ होली खेली जाती है। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन देवी-देवता भी धरती पर आते हैं और होली खेलते हैं। रंग पंचमी को आध्यात्मिक दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन रंगों का इस्तेमाल करने से दुनिया में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।इस दिन जो रंग एक-दूसरे को लगाते हैं वह आसमान की ओर उड़ाते हैं, ऐसा करने से देवी-देवता आकर्षित होकर अपनी कृपा बरसाते हैं। इस दिन भगवान कृष्ण के…
लोकगीत, कर्मा और ददरिया की धुनों से गूंजेगा बिलासपुर, 14 मार्च से शुरू होगा बिलासा महोत्सव.. बिलासपुर 8 मार्च 2026/न्यायधानी – संस्कारधानी बिलासपुर में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, कला और परंपराओं को मंच देने वाला 36वां बिलासा महोत्सव 14 और 15 मार्च को गोलबाजार स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्कूल परिसर में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन का संचालन शहर की प्रमुख सांस्कृतिक संस्था बिलासा कला मंच द्वारा किया जा रहा है, जो पिछले 37 वर्षों से प्रदेश की संस्कृति, साहित्य, कला और पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रही है।संस्था के संस्थापक डॉ. सोमनाथ यादव ने बताया…
बिलासपुर 8 मार्च 2026/तोरवा थाना क्षेत्र में बीच सड़क मारपीट और गुंडागर्दी करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैर। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 194 (2) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। दरअसल 6 मार्च की रात करीब 8:30 बजे लालखदान चौक के पास कुछ युवक आपस में मारपीट कर हंगामा कर रहे थे। सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और गुटबाजी कर दंगा कर रहे तीन युवकों को मौके से पकड़कर थाना लाया गया। पुलिस ने घटना की तस्दीक कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 194 (2)…
बिलासपुर 8 मार्च 2026/पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध के हालात का असर अब भारत की आम जनता की जेब पर भी साफ दिखाई देने लगा है। ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव ने तेल और गैस की आपूर्ति को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। यही वजह है कि देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। सरकारी तेल कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये और 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 115 रुपये की बढ़ोतरी की है। नई दरें 7…
बिलासपुर 8 मार्च 2026/तारबाहर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से बटनदार चाकू रखने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक नग स्टील का बटनदार चाकू बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, शहर में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई और पेट्रोलिंग की जा रही है। इसी दौरान तारबाहर पुलिस की टीम गश्त पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि शिवनेरी होटल की पार्किंग में एक युवक जेब में चाकू रखकर खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर…
रायपुर 7 मार्च 2026) संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 2025 के परिणाम में शानदार प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाली वैभवी अग्रवाल की सफलता पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय बन गई है। ऑल इंडिया में 35वीं रैंक हासिल करने वाली वैभवी की उपलब्धि ने युवाओं के लिए एक नई मिसाल पेश की है। उनकी इस सफलता पर रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला स्वयं उनके निवास पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि वैभवी अग्रवाल की मेहनत, लगन और अनुशासन ने उन्हें यह बड़ी सफलता…

