Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Basant Sahu Bureau Chief
खेमराज साहू/सांकरा 24 नवम्बर 2026/ स्वच्छता के दावों की हकीकत देखनी हो तो सांकरा शहर का यह नजारा काफी है। शहर में सफाई व्यवस्था की बदहाल तस्वीर अब सार्वजनिक स्थानों पर साफ दिखाई देने लगी है। शराब दुकान के आसपास करीब आधा किलोमीटर तक गंदगी फैली हुई है। सड़क किनारे डिस्पोजल, चखना के खाली पैकेट, पानी पाउच, शराब के प्लास्टिक पाउच और कांच की खाली बोतलों का ढेर लगा हुआ है। हालात ऐसे हैं कि आसपास नजर डालने पर शायद ही कोई ऐसा स्थान दिखाई दे, जहां कचरा न बिखरा हो। शराब दुकान के सामने और आसपास फैली गंदगी शहर…
कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाही महासमुंद, 24 नवम्बर 2026/ खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने तथा अवैध धान के भंडारण, खरीदी और परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देशानुसार राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमें जिले के विभिन्न तहसीलों में जांच एवं निरीक्षण कर रही हैं। इसी क्रम में 23 एवं 24 नवम्बर को जिले के विभिन्न स्थानों पर…
औचक निरीक्षण में बिना डॉक्टर-नर्स के भर्ती मिले सिजेरियन (LSCS) और नसबंदी के मरीज 8 माह से ओपीडी और 4 माह से चल रहा था अवैध अस्पताल महासमुंद ,24 नवंबर , 2026/ जिले में अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) महासमुंद के निर्देशानुसार नर्सिंग होम एक्ट निरीक्षण दल ने कोमाखान स्थित ‘आंचल नर्सिंग होम’ को नियमों के उल्लंघन एवं बिना वैध लाइसेंस के संचालन के चलते तत्काल प्रभाव से सील बंद कर दिया है। औचक निरीक्षण में खुले…
विकसित भारत यंग लीडर डॉयलॉग जिला स्तरीय प्रतियोगिता में रितिक पहरिया प्रथम, पुनीत लाल साहू द्वितीय एवं अक्षत गुर्वेकर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महासमुंद 24 नवंबर 2026/ विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद (VBYLD) के अंतर्गत जिला स्तरीय पी.पी.टी. राउंड प्रतियोगिता का आयोजन 23 नवंबर 2026 को कार्यालय कलेक्टर महासमुंद के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। आयोजन में जिले से चयनित प्रतिभागियों द्वारा *जनजातीय नेतृत्व, प्राकृतिक संपदा एवं समावेशी विकास* विषय पर अधिकतम 5 मिनट का व्यक्तिगत प्रस्तुतीकरण दिया गया। निर्धारित प्रक्रिया एवं प्रस्तुतीकरण के मूल्यांकन के आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 06 प्रतिभागियों का चयन राज्य…
सरायपाली 24 नवम्बर 2026/ परिवार में पत्नी के निधन के बाद दशकर्म कार्यक्रम के लिए गांव से बाहर गए व्यक्ति के सूने मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। मामले में सिंघोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम छुईपाली निवासी तुलसीराम धृतलहरे के मकान में 3 नवंबर की रात ताला तोड़कर चोरी की गई थी। चोर दो एलईडी टीवी, सीसीटीवी डीवीआर, मॉनीटर सहित नकदी रकम ले गए थे। शिकायत पर थाना सिंघोड़ा में अपराध क्रमांक 138/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान…
पायलेटिंग कर रही बाइक से खुला तस्करी का खेल, 4.490 किलो गांजा सहित 3.64 लाख रुपये की संपत्ति जब्त महासमुंद 24 नवम्बर 2026/ ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोमाखान थाना क्षेत्र के टेमरी नाका पर धमतरी जिले के चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा के खरियार रोड से गांजा लेकर धमतरी जा रहे थे। तस्करी के दौरान एक बाइक आगे चलकर पायलेटिंग कर रही थी, जबकि दूसरी बाइक में गांजा परिवहन किया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर कोमाखान पुलिस ने टेमरी नाका के पास घेराबंदी कर दोनों…
प्रकाश पर्व पर विशेष : 520 वर्ष पुरानी मान्यता से जुड़ा है महासमुंद जिले का यह ऐतिहासिक स्थल, अमृतसर गुरुद्वारे की तर्ज पर विकसित करने की तैयारी बसना 24 नवम्बर 2026/ सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर महासमुंद जिले के बसना तहसील अंतर्गत ऐतिहासिक ग्राम गढ़फुलझर स्थित नानक सागर एक बार फिर श्रद्धा और गौरव का केंद्र बना हुआ है। स्थानीय ऐतिहासिक मान्यताओं के अनुसार, लगभग 520 वर्ष पूर्व गुरु नानक देव जी अपनी धार्मिक यात्रा के दौरान यहां पहुंचे थे और लोगों को प्रेम, समानता, भाईचारे तथा मानव सेवा का संदेश…
रग्बी, खेलों के विकास, युवाओं की प्रतिभा और ओलंपिक में भारत की संभावनाओं पर रखे विचार रायपुर 21 नवंबर 2026/रायपुर प्रेस क्लब के विशेष संवाद कार्यक्रम ‘हमर पहुना’ में शनिवार को प्रसिद्ध अभिनेता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं रग्बी इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बोस पहुना के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रेस क्लब के पत्रकार साथियों से खुलकर संवाद किया और खेल, रग्बी के विकास, युवाओं की भागीदारी तथा भारतीय खेलों के भविष्य को लेकर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में राहुल बोस ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए रग्बी खेल के प्रति अपने अनुभव, भारत…
रायपुर 19 नवंबर 2026/ भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) एवं RSS के वरिष्ठ प्रचारक-संगठनकर्ता श्री संजय जोशी जैन श्वेतांबर समाज द्वारा डोंगरगांव में आयोजित ‘अहिंसा परमो धर्मः’सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम के पश्चात 18 नवंबर 2026 की शाम करीब 7:30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, माना, रायपुर पहुंचने पर पनिका-पनका समाज के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका आत्मीय अभिनंदन एवं स्वागत किया। इस दौरान समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पनिका-पनका जाति की पिछले 55 वर्षों से लंबित अनुसूचित जनजाति (ST) दर्जा बहाली की मांग को लेकर श्री जोशी के समक्ष तथ्यपरक पक्ष रखा। प्रतिनिधिमंडल ने श्री जोशी को…
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बंसुला में धूमधाम से मना बाल दिवस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
बसना। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, बंसुला में 14 नवंबर 2026 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर बाल दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता से आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने आकर्षक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर नृत्य, भाषण, कविता पाठ सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कला एवं प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त…
