Author: Basant Sahu Bureau Chief

रायतुम के कोटवार की पुनर्विलोकन याचिका सीमित सीमा तक स्वीकार, 25 जून के आदेश का पैरा 11 निष्प्रभावी; कुड़ेकेल में धमकी और कब्जे की कोशिश की शिकायत महासमुंद/ बसना/ 27 अक्टूबर 2026/ ग्राम कोटवारों की सेवा भूमि के राजस्व अभिलेखों में नाम दर्ज करने और भूमि संबंधी अधिकारों को लेकर रायतुम एवं कुड़ेकेल में विवाद सामने आया है। रायतुम के कोटवार देवदास पिता बनऊ की पुनर्विलोकन याचिका पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के आदेश में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। न्यायालय ने पुनर्विलोकन याचिका को सीमित सीमा तक स्वीकार करते हुए 25 जून 2025 के पूर्व आदेश के पैरा 11…

Read More

बसना। श्री गुरु सिंघ सभा बसना की प्रबंधक कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें सरदार जसवंत सिंह सलूजा को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। कमेटी के गठन के साथ ही समाज के सदस्यों ने नई टीम के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए सामाजिक एकता, सेवा और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने की अपेक्षा जताई। नवगठित प्रबंधक कमेटी में सरदार सरिंदर सिंह सलूजा एवं श्री रंजीत सलूजा को संरक्षक बनाया गया है। वहीं, सरदार जसवंत सिंह सलूजा अध्यक्ष, सरदार जीतेन्द्र सिंह होरा एवं सरदार मुखविंदर सिंह रंधावा उपाध्यक्ष, सरदार चरणजीत सिंह छाबड़ा सचिव, श्री विकास वधवा सहसचिव, श्री गुलशन…

Read More

बसना। ग्राम सिरको स्थित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति में नवनियुक्त अध्यक्ष लखनलाल परमार का पदभार ग्रहण एवं शपथ ग्रहण समारोह विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर समिति पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया। समारोह में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद लखनलाल परमार ने अध्यक्ष पद की शपथ ली। विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए कहा कि सहकारी समितियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों की मजबूती का आधार हैं। उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष से किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा खाद, बीज, कृषि ऋण…

Read More

27 अक्टूबर से शुरू होगी हवाई सेवा, सरगुजा संभाग के लोगों को मिलेगी बड़े शहरों तक पहुंचने में सहूलियत अंबिकापुर 25 अक्टूबर 2026/ सरगुजा संभाग के लोगों का लंबे समय से देखा जा रहा हवाई कनेक्टिविटी का सपना अब साकार होने जा रहा है। मां महामाया विमानतल, अंबिकापुर से रायपुर के बीच 27 अक्टूबर 2026 को शुरू होने वाली विमान सेवा की पहली उड़ान में छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव रायपुर जाएंगे। इस नई शुरुआत को लेकर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास आखिरकार सफल हुए हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें पहल की ओर से टिकट…

Read More

बसना /अरेकेल 25 अक्टूबर 2026/ सरकारी निर्माण कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लगाए जाने वाले सूचना बोर्ड पर ही सवाल खड़े हो गए हैं। ग्राम पंचायत अरेकेल में नाली निर्माण कार्य के बोर्ड पर दर्ज निर्माण संबंधी जानकारी और खर्च विवरण मिटाकर निजी कपड़ा दुकान का विज्ञापन लिखे जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार, बोर्ड पर ‘श्री राधे कपड़ा बाजार, बसना’ का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज कर दिया गया है। इस मामले ने पंचायत की कार्यप्रणाली और सार्वजनिक निर्माण कार्यों की जानकारी सुरक्षित रखने को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का सवाल…

Read More

रायपुर। दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को शाम लगभग 5:30 बजे प्रेस क्लब मोतीबाग परिसर में पिस्टल से हवाई फायरिंग करने एवं धमकी देने की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज होने के चंद घंटों के भीतर आरोपी पलाश तिवारी को गिरफ्तार किया। प्रेस क्लब के पदाधिकारियों की लिखित शिकायत पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 410/2026, धारा 125, 351(2) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त पिस्तौल , 01 खाली खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। घटनाक्रम की…

Read More

महासमुंद/ सरायपाली मगधा यादव समाज छ.ग., विकासखंड सरायपाली द्वारा प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी नुआखाई मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में जुटेंगे पड़ोसी राज्य उड़ीसा के ब्लॉक झारबंद,पाईकमाल,पदमपुर और सोहेला के सामाजिक पदाधिकारी। इस अवसर पर समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, वरिष्ठ सामाजिक बंधुओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के गौरवशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। अतः परिक्षेत्र छुईपाली, पोड़ागढ़ एवं देवलभाटा के समस्त सामाजिक सचिवों से विनम्र निवेदन है कि वे निम्नलिखित कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कर निर्धारित समय-सीमा में सूची उपलब्ध कराएँ। 1.  प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का…

Read More

कोरबा। छत्तीसगढ़ के जिला कोरबा अंतर्गत खम्हरिया स्थित कबीर चौक में मां दुर्गा के विसर्जन के अवसर पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला। मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने नम आंखों से माता रानी को विदाई दी। इस दौरान क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और आस्था का वातावरण बना रहा। विसर्जन कार्यक्रम में जनपद पंचायत सभापति कमलेश कुर्रे की उपस्थिति रही। उनके साथ राजेश महंत, ज्योति महंत, विनीता महंत, बाबा शाहू, भानु महंत, छोटी श्याम और बसंत महंत सहित अन्य श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए। मां दुर्गा के विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने माता रानी से क्षेत्र…

Read More

महासमुंद/बसना/ अपना दल (एस) ने छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार के तहत महासमुंद जिले की नई कार्यकारिणी घोषित की है। प्रदेश अध्यक्ष पटेल श्रीधर चंद्राकर द्वारा घोषित कार्यकारिणी में इब्राहिम कादरी को जिलाध्यक्ष सहित कई पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पार्टी संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के विचारों और राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के मार्गदर्शन में संगठन ने नशामुक्ति, भ्रष्टाचार उन्मूलन, किसान-मजदूरों के अधिकार, गरीबों को न्याय और महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देने की बात कही है। नई कार्यकारिणी में गोवर्धन नंदे को जिला उपाध्यक्ष, हेमंत तांडी को जिला महासचिव, फिरोज खान को जिला सचिव, दीपक कुमार…

Read More

छत्तीसगढ़ में हॉकी के नए युग का आगाज़ दिग्गजों के मार्गदर्शन और युवा जोश से सजी देश की पहली अनोखी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का भव्य शुभारंभ ​रायपुर, 21 अक्टूबर 2026/ राज्य सरकार की एक अनूठी और दूरदर्शी पहल के तहत छत्तीसगढ़ की खेल संस्कृति को एक नया और पेशेवर आयाम देने वाली देश की पहली छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का रंगारंग और भव्य शुभारंभ रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में किया गया। चलव रे संगी हॉकी खेलबो के जीवंत उद्घोष के साथ शुरू हुई इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के ओलंपियनों, दिग्गज खिलाड़ियों और छत्तीसगढ़ के उभरते…

Read More